Logo
Delhi CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाओं को खत्म कर दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में रिपोर्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। 

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ लेने के बाद से ही एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने सीएम का चार्ज संभालते ही एक के बाद एक धड़ाधड़ काम करने शुरू कर दिए हैं। पहले आयुष्मान योजना को मंजूरी, फिर कैग रिपोर्ट्स को सदन में पेश करने की मंजूरी मिली। अब रेखा गुप्ता ने एक और निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही, पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की अन्य विभागों या संस्थानों में नियुक्त किया था, उन्हें तत्काल अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का निर्देश दे दिया गया है। 

पर्सनल स्टाफ को हटाने का क्यों लिया गया फैसला

बता दें कि 20 फरवरी को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति हो गई है। नवनिर्वाचित सरकार के गठन के लिए सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की नियुक्ति नए सिरे से की जाती है। ऐसे में पूर्व सीएम और मंत्रियों के त्यागपत्र देने के बाद उनके पर्सनल स्टाफ को समाप्त माना जाता है। इसी कारण पूर्व सीएम और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को उनके मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। 

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए आदेश

पूर्व सरकार ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न बोर्ड और कॉरपोरेशनों में भेजा था। आज रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को अपने कर्मचारियों का अपडेट देना होगा। विभाग के जो अधिकारी और कर्मचारी कहीं और नियुक्त किए गए थे, उन्हें मूल विभागों में लौटाया जाएगा। एक हफ्ते पहले ही सभी विभागों से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर और व्यक्तिगत स्टाफ की नियुक्ति की सूची मांगी गई थी। इसके बाद आज सीएम रेखा गुप्ता ने कड़ा फैसला लेते हुए पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारी और अधिकारियों को वापस उनके विभाग में जाने का आदेश दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: पहले ही दिन से भाजपा देने लगी जनता को धोखा, आतिशी ने पहली बैठक के बाद ऐसा क्यों कहा?

5379487