Logo
स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गौंग के एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से हत्या के अलावा वाहन चोरी, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tillu Tajpuria Gang Shooter Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक शातिर शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के एक सदस्य की हत्या के अलावा वाहन चोरी, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटर का नाम 25 वर्षीय शिवम उर्फ नितेश उर्फ भूमि है। आरोपी नरेला का रहने वाला है। वह पहले भी दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न आपराधिक मामले में शामिल रहा है। तारीखों पर उपस्थित न होने के कारण कोर्ट द्वारा इनके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट (NBW) भी जारी कर चुकी है। आरोपी जमानत पर छूटे अपने पुराने सहयोगियों और जेल में बंद कैदियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में बड़ी डकैती को अंजाम देने लिए गिरोह बनाने की फिराक में था। 

संजय गांधी ट्रांसपोर्ट से दबोचा

इसी मकसद को पूरा करने के लिए उसने हथियार भी खरीदे थे। पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसे इसे जीटी करनाल रोड पर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से पकड़ा गया है। आरोपी मूलरूप से गांव अनखपुर, एटा, यूपी का रहने वाला है। स्कूल छोड़ने के बाद वह बुरी संगत में पड़ गया और 2012 में नरेला पुलिस ने किशोर के रूप में चोरी के एक मामले में इसे पकड़ा था।

वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

5379487