Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्दियों का मौसम खत्म हो रहा है और राजधानी में पारा तेजी से बढ़ने वाला है। जानिए मौसम के ताजा अपडेट्स...

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड खत्म हो रही है और गर्मी बढ़ती जा रही है। फरवरी महीने के खत्म होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी कि 4 मार्च को तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान?

बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। फरवरी के महीने के अंत में भी दिल्ली का तापमान 32.2 के स्तर पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (4 मार्च) को आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवाओं की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

आज दिल्ली का तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 5 मार्च को भी तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री तक रह सकता है।

इस दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते 6 से 9 मार्च तक दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। साथ ही आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के तक रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, 8 और 9 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मार्च के पहले हफ्ते के बाद तेजी से तापमान बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मौसम पर आई रिपोर्ट: मार्च का महीना रहने वाला है काफी गर्म, फर्श से अर्श तक पहुंचने वाला है तापमान

jindal steel jindal logo
5379487