Logo
Gurugram Nikay Chunav 2025: गुरुग्राम में निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। प्रक्रिया के तहत कुल 1109 पोलिंग पार्टियों के लिए निकाय क्षेत्र तय किए गए हैं।

Gurugram Nikay Chunav 2025: गुरुग्राम में आज 23 फरवरी रविवार को आने वाले निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में इस प्रक्रिया के दौरान गुरुग्राम नगर निगम के जनरल ऑब्जर्वर शेखर विद्यार्थी और मानेसर नगर निगम के जनरल ऑब्जर्वर मनीराम शर्मा की देखरेख में ड्यूटियां तय की गई हैं। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत कुल 1109 पोलिंग पार्टियों के लिए निकाय क्षेत्र तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा 332 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।

किस क्षेत्र में कितने पोलिंग स्टेशन

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि 2 मार्च को होने जा रहे निकाय चुनाव के लिए  गुरुग्राम में कुल 905 पोलिंग स्टेशन, नगर निगम मानेसर में 96, नगर पालिका फर्रुखनगर में 16, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 45 और नगर परिषद सोहना में कुल 47 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पोलिंग पार्टियों को उनके निकाय क्षेत्र में  25 फरवरी को चुनावी ड्यूटी से संबंधित ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Also Read: हरियाणा को मिला नया मुख्य सचिव, IAS अधिकारी अनुराग रस्तोगी संभालेंगे CS की जिम्मेदारी

रेंडमाइजेशन का दूसरा चरण 28 फरवरी को होगा शुरू

निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के जरिए रेंडमाइजेशन की गई है। 28 फरवरी को रेंडमाइजेशन का दूसरा चरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई है। इस दौरान एडीसी हितेश कुमार मीणा, नगर पालिका फर्रुखनगर, नगर परिषद सोहना और पटौदी जाटौली मंडी के जनरल ऑब्जर्वर सुरेंद्र सिंह, और सभी निकाय के आरओ व एआरओ भी शामिल थे। इस तरह चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि वोटिंग के दिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। 

Also Read: नायब सैनी और मनोहर लाल की सुरक्षा में गड़बड़ी, 15 मिनट सड़क पर खड़ा रहा काफिला, CM ने उठाए सवाल

5379487