Logo
Independence Day in Gurugram: गुरुग्राम में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर आपके और आपके बच्चों के लिए 15 अगस्त के मौके पर मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Independence Day in Gurugram: गुरुग्राम में 15 अगस्त के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे शहर के तिरंगे से सजाया जाता है। इस दिन आपके परिवार में लगभग सभी की छुट्टी होती है। इसलिए इस दिन लोग अपने परिवार और खास कर अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी गुरुग्राम या फिर दिल्ली में रहते हैं और स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो गुरुग्राम में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप अपने परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। यहां पर आपको खाने पीने से लेकर डेकोरेशन इतनी ज्यादा सुंदर होती है कि यहां पर दूर से लोग 15 अगस्त को एंज्वॉय करने के लिए आते हैं।

साइबर हब

Independence Day in Gurugram
साइबर हब।

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साइबर हब का नजारा काफी ज्यादा सुंदर होता है। पूरे हब को तिरंगे के रंगों से सजाया जाता है, जिसमें झंडे, रिबन और देशभक्ति के पोस्टर लगाए जाते है। यहां पर देशभक्ति को आधार बना कर  सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव म्यूजिक बैंड्स और डांस परफॉर्मेंस भी होती है। दिन से लेकर रात तक यहां पर आने-जाने भीड़ लगी रहती और इसके साथ ही चौबीसों घंटे के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस जगह की सजावट और वातावरण 15 अगस्त के दिन फोटोग्राफी के लिए एक परफेक्ट जगह है। आप अगर यहां पर अपने परिवार के साथ जाने की सोच रहे हैं तो यह एक बेस्ट है। जहां पर आपको स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के साथ-साथ आपको एक सुरक्षित और सुकून भरा माहौल मिलेगा।

गुरुग्राम के मॉल्स

Independence Day in Gurugram
गुरुग्राम के मॉल्स

गुरुग्राम में 15 अगस्त पर यहां के सभी मॉल्स को एक अनोखे अंदाज में सजाया जाता है। यह जगह और यहां का माहौल आपके और आपके परिवार के फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट जगह है। यहां न केवल खरीदारी और मनोरंजन के ऑप्शन आपको मिलेंगे, बल्कि बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आप अगर गुरुग्राम में घूमने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यहां के मॉल्स बेस्ट जगहों में से एक है।

यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां देशभक्ति को लेकर खाने के आइटम्स, जैसे तिरंगे के रंग का केक, तिरंगा सैंडविच और तिरंगा आइसक्रीम का लुत्फ आप उठा सकते हैं। आप एंबिएंस मॉल,  एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल, गैलेरिया मार्केट और एमबीआर सिटी जैसे मॉल्स में परिवार और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

लेजर वैली पार्क

Independence Day in Gurugram
लेजर वैली पार्क

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो लेजर वैली पार्क जा सकते हैं। इस पार्क में हरियाली, खुले मैदान, और सुंदर बाग-बगीचे हैं, जो इसे परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेस्ट जगह है। लेजर वैली पार्क में 15 अगस्त के अवसर पर खास सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसलिए आपको यह जगह जरूर पसंद आएगा। यहां बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, और अन्य खेल उपकरण भी है, जो उनके  उनके मनोरंजन के अनुसार होता है। इसके साथ ही यहां पर फाउंटेन शो हर शाम 7 बजे से लेकर  9 बजे तक आयोजित किया जाता है और लगभग 15 मिनट के लिए होता है।

Also Read: हरियाणा में इन जगहों का ले मजा, सुखद जलवायु के साथ मिलेगी संस्कृति और इतिहास की जानकारी 

दमदमा लेक

Independence Day in Gurugram
दमदमा लेक

स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो दमदमा झील की सैर कर सकते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई ये झील गुरुग्राम में ही मौजूद है। इस दिन लोग छुट्टियां मनाने के लिए अपने बच्चों और परिवार के साथ झील को देखने के लिए आते हैं। 15 अगस्त के मौके पर झील को तिरंगों से सजाया जाता है। यहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं और साथ ही अन्य एक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं। इस झील की खासियत है कि इसकी प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को काफी आकर्षित करती है।  

5379487