Atal Kisan Mazdoor Canteen: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लिए हैं। हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों और मजदूरों को 10 रुपये की दर से रियायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हरियाणा की मंडियों में 40 अतिरिक्त अटल किसान मजदूर कैंटीन स्थापित की जाएंगी। सीएम सैनी ने अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

HSRLM मिशन के तहत कार्यक्रम की शुरूआत 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पिंजौर में सेब,फल एवं सब्जी मंडी और गन्नौर में भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी की प्रगति की समीक्षा बैठक में इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अटल किसान मजदूर कैंटीन का संचालन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। पिछले साल दिसंबर तक 46 कैंटीनों के जरिये किसानों और मजदूरों को  74.63 लाख भोजन देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को 12.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Also Read: सीएम नायब सिंह सैनी ने PM मोदी को बताया स्पाइडरमैन, बोले- देश में विकास का जाल बिछाया

सीएम सैनी ने फूल मंडी के निर्माण के लिए भी दिए निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि प्रदेश में पहले से ही अटल कैंटीन चलाने का काम चल रहा है। इसके अलावा मंडियों में 40 नई कैंटिन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम में फूल मंडी के निर्माण कार्य को भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर- 52A में 8.26 एकड़ भूमि पर फूल मंडी निर्माण का काम किया जाएगा। फूल मंडी के निर्माण से हरियाणा के फूल उत्पादक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। 

Also Read: अंबाला के लोगों के लिए खुशखबरी, केवल 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, जानिये क्या रहेगा समय