Logo
हरियाणा में लोकसभा की जंग को जीतने के लिए भाजपा ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित करना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर मंथन दिया और जीत के लिए रणनीति बनाई।

Haryana :  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटें जीतने के लिए एक विशेष कार्य योजना बैठक शनिवार को पंचकूला के पार्टी कार्यालय हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने की। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित मंत्री, सांसद व पदाधिकारी मौजूद रहे।

2 घंटे चली बैठक में पार्टी की कार्ययोजना पर किया मंथन 

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने प्रदेश में फिलहाल चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। लगभग दो घंटे तक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर गहन मंथन किया गया। इस चुनावी मंथन के दौरान भाजपा नेताओं ने एक-एक विषय को छुआ, ताकि रणनीति अभेद बन सके। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी भी रखी।

भाजपा कार्यकर्ता ग्रास रूठ तक संगठन को कर रहा मजबूत 

नायब सैनी ने बैठक में बताया कि मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ किस प्रकार से लोगों को मिल रहा है और भाजपा का कार्यकर्ता ग्रास रूठ तक किस तरह से संगठन को मजबूत करने में लगा है। डबल इंजन सरकार कल्याणकारी योजनाओं से किस तरह से प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर ठीक कर रही है, इसी बात को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया गया। कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम बनाने पर भी चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में पूरे जोश के उतरेंगे कार्यकर्ता 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव में उतरा जाएगा और मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर,  संगठनात्मक शक्ति और जनता के आशीर्वाद से दस की दस लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गरीब की चिंता नहीं की, केवल गरीब को नारा देकर उलझाए रखा। गरीबों की योजनाएं कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन मोदी-मनोहर की पारदर्शी सरकार में पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनकल्याणाकारी योजनाओं को  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन संकल्पित हैं।

5379487