Logo
Haryana Assembly Election 2024:हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाला है, इससे पहले बीजेपी को करारा झटका लगा है। बीजेपी नेता अशोक तंवर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी, जबकि इसका रिजल्ट 8 अक्टूबर को आने वाला है। हरियाणा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी को करारा झटका लगा है। भाजपा नेता अशोक तंवर चुनाव से 2 दिन पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर इससे पहले कांग्रेस पार्टी के ही हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

AAP के भी हिस्सा रह चुके हैं अशोक तंवर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने खुद अशोक तंवर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। चुनाव से पहले बीजेपी नेता का इस तरह मुंह मोड़ना, चुनाव को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है। राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में अशोक तंवर को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि अशोक तंवर आम आदमी पार्टी के भी हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को आप ज्वाइन किया था और करीब 8 महीने पहले उन्होंने AAP छोड़ दी थी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी भी छोड़ दिया है।

1993 में राजनीति में रखा था कदम

बता दें कि अशोक तंवर ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 1993 में ही अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2023 में उन्हें कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग, NSUI और फिर साल 2005 में यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस ने 2014 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया था। बतौर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बीच दूरियां बढ़ती गई। हुड्डा के ही कारण उन्होंने 2019 में अध्यक्ष का पद छोड़ा और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 

टीएमसी के साथ भी कर चुके हैं काम

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक तवंर ने अपना दल बनाया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तृनमूल कांग्रेस का दामन थामा, फिर वहां से इस्तीफा देने के बाद वह वह आदमी पार्टी में शामिल हो गए। फिर वहां से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए और अब उन्होंने बीजेपी से भी इस्तीफा देकर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी का PM Modi पर हमला: पीएम को ठहराया बेरोजगारी का जिम्मेदार, कहा- हरियाणा के युवा घर से दूर रहने को मजबूर

CH Govt hbm ad
5379487