Haryana Weather Update: इन दिनों कई राज्यों में शीतलहर वाली ठंड भले ही खत्म होने लगी है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है, जिसके कारण पारा नीचे ही लुढ़का हुआ है। हरियाणा के मौसम का भी कुछ ऐसा ही हाल है। मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की संभावना 2 दिनों तक बरकरार रहने वाली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होना लाजमी है। आईएमडी ने बताया है कि आज दिनभर हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है।
हरियाणा में कब है बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 फरवरी को हरियाणा में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। आज प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके अलावा अधिकतम तापमान 23.48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 8 और 9 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। हालांकि यह सिर्फ अगले 2-3 दिनों तक ही बरकरार रहने वाला है, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
यहां जानें अगले 5 दिनों का मौसम का हाल
8 फरवरी को हरियाणा का न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की उछाल देखने को मिलेगी और यह 10.71 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 25.54 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.65 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.28 डिग्री होने की आशंका है। इसी तरह 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.43 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.17 डिग्री रहने की संभावना है। इस तरह धीरे-धीरे मौसम बदलते जाएगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
11 फरवरी की बात करें तो इस दिन तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार जा चुका होगा, जबकि अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। वहीं, 12 फरवरी को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14.72 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में फिर बदली मौसम की चाल, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल