Logo
Nayab Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर 18 राज्यों के सीएम ने भी मौजूद रहे।

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार दोपहर (17 अक्टूबर) को पंचकूला में हुआ। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, आरती राव और श्रुति चौधरी समेत 13 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। हरियाणा सीएम के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए में शामिल दलों के नेता मौजूद रहे।

Haryana CM Oath Ceremony Live

सीएम सैनी ने ली CM पद की शपथ

दूसरे नंबर पर अनिल विज ने मंत्रीपद की शपथ ली

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार ने तीसरे नंबर पर, राव नरबीर सिंह ने चौथे नंबर पर, महिपाल ढांडा ने पांचवें नंबर पर और विपुल गोयल ने छठे नंबर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

सीएम हाउस में मंजे डाल रखे- नायब सैनी
शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सिंह सैनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि CM हाउस में मंजे डाल रखे हैं। हरियाणा के मेरे परिवारजनों के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले थे, खुले हैं और खुले रहेंगे।

यूपी सीएम योगी और मेघालय सीएम पहुंचे चंडीगढ़
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंच गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ पहुंचे
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।

देश में पीएम मोदी का बज रहा डंका- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया है कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जश्न मना रहा है। तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं है। कांग्रेस पार्टी और पूरे भारत गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में हर तरह का नकारात्मक प्रचार किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने सभी नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगा दी।

यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता- मनजिंदर सिंह सिरसा
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और पिछले 10 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है।

मुझे खुशी है तीसरी बार सरकार बन रही- ओडिशा की डिप्टी सीएम
नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा चंडीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी पार्टी यहां तीसरी बार सरकार बना रही है, मैं राज्य की जनता का आभार व्यक्त करती हूं।

तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद- गोवा सीएम
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत हरियाणा के भावी सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं"

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे चंडीगढ़
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता में वापस लाया है। मैं हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा मजबूत हो रही है। मैं यहां केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रतिनिधि के तौर पर आया हूं।

शपथ के बाद होगी एनडीए नेताओं की बैठक- नायब सैनी
हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज शपथ ग्रहण समारोह में सीएम, डिप्टी सीएम और एनडीए के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसके बाद एनडीए नेताओं की बैठक होगी।

सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने ली शपथ
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की शपथ के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री पद की लिस्ट में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, राजेश नागर, विपुल गोयल आरती राव, राव नरवीर सिंह, रणवीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा का नाम शामिल है।

नायब सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर की पूजा-अर्चना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज भगवान वाल्मीकि की जयंती है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का काम किया और समाज को एक संदेश दिया। आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान वाल्मीकि के चरणों में पूजा करने का अवसर मिला है। मैं उनकी जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि हरियाणा पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने के बाद बुधवार यानी 16 अक्टूबर को बीजेपी ने पंचकूला में भाजपा दफ्तर पंचकमल में विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में पर्यवेक्षक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। बैठक में नायब सैनी को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।

5379487