Logo
Panipat Court: पानीपत कोर्ट में तीन अलग मामलों में झगड़े हो गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इन घटनाओं से एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Panipat Court: पानीपत कोर्ट में आज यानी मंगलवार 4 मार्च को तीन अलग मामलों में झगड़े हो गए। एक मामले में रंजिश के चलते युवक को सुआ घोंप दिया गया। एक मामले में कुर्सियां बरसाई गई, वहीं तीसरे मामले में कोर्ट रूम के बाहर दो दोस्तों का आपस में झगड़ा हो गया। इन घटनाओं से कोर्ट में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में दो आरोपियों के बीच झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, जिला कोर्ट में आज सुबह करीब 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे के बीच तीन झगड़े हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 10 बजे करीब ज्युडिश्यरी कांप्लेक्स के चौथे फ्लोर पर एक कोर्ट में दो आरोपी तारीख पर आए हुए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ समालखा थाने में साल 2022 में नशे के मामले में केस दर्ज हुआ था। पेशी के दौरान दोनों आरोपी कोर्ट रूम के बाहर वेटिंग एरिया में थे। उस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाला सुआं घोंपा

दूसरा मामला कोर्ट परिसर में एंट्री लेते समय हुआ। दरअसल खटीक बस्ती के रहने वाले सरफराज को हाली कॉलोनी के रहने वाले फरमान अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। सरफराज के साथ आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। झगड़े के वक्त आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से सरफराज पर हमला कर दिया और सुआं उसकी छाती पर लगा। पुलिस ने सरफराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Also Read: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, गिरफ्त में रोहतक के 2 क्रिमिनल

तीसरे मामले में व्यक्ति पर कुर्सी से हमला

तीसरे मामले में डाडौला गांव का रहने वाला फिरोज नाम का व्यक्ति आज अपने केस के मामले में कोर्ट में आया था। वह कैंटीन पर चाय पीने के लिए गया था। चाय पीने के बाद जब वह जाने लगा तो उसी के गांव के रहने वाले अमित ने उसका रास्ता रोक लिया। अमित अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोज के सिर में कुर्सी मार दी इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तीनों मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Also Read: अंबाला कोर्ट परिसर में फायरिंग, स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने पेशी पर आए युवक पर चलाई गोलियां, वकीलों में दहशत

jindal steel jindal logo
5379487