Rewari kidnapping Case: रेवाड़ी में पैसे के लेन-देन को लेकर हालुहेड़ा के एक युवक का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे एक आइस फैक्ट्री में बंधक बनाकर मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ईआरवी ने मौके पर जाकर युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पीड़ित ने पुलिस को क्या बताया ?
पुलिस शिकायत में हालुहेड़ा निवासी योगेश यादव ने बताया कि उसके पास जीवड़ा निवासी कुशल और पिथनवास निवासी अभिषेक गत शुक्रवार को थार गाड़ी लेकर आए थे। इन लोगों ने कहा कि उसने 9 अप्रैल को 50 हजार रुपये लिए थे। उसकी ऐवज में वह उन्हें 70 हजार रुपये वापस करे। योगेश ने उन लोगों को बताया कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं। बैंक खाते में लगभग 38 हजार रुपये हैं, जिन्हें वह रात को उनके खाते में ट्रांसफर कर सकता है।
बर्फ की फैक्ट्री में युवक की पिटाई
योगेश ने आरोप लगाया कि दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ एक बर्फ फैक्ट्री में ले गए। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। कुशल ने उसके साथ कई बार मारपीट करते हुए कहा कि वह तुरंत 1.5 लाख रुपये मंगवाए, नहीं तो उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। कुशल ने उसके साथ कई बार मारपीट की। इसके बाद कमरा बाहर से बंद करते हुए दोनों वहीं सो गए।
Also Read: दो युवकों ने आईलेट्स इंस्टीट्यूट पर बरसाई गोलियां, बच्चों के क्लासरूम तक पहुंची गोली
पुलिस जांच में जुटी
रात को जब कुशल और अभिषेक सो गए, तो मौका पाकर योगेश ने डायल-112 पर फोन कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने योगेश को कमरे बाहर निकाला। इसके बाद कुशल और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में एक आरोपी पर लूट व आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी एक अभियोग दर्ज होना पाया गया है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
Also Read: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गंभीर रूप से घायल