Logo
Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में पटाखा बनाते समय एक ब्लास्ट हो गया। इसमें ITI के छात्र सुमित की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में गंधक पोटाश से पटाखा बनाते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। इसमें ITI का छात्र सुमित (19) बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला रेवाड़ी के धारूहेड़ा शहर के मोहल्ला भीम बस्ती का है। यहां रहने वाला सुमित शनिवार शाम को अपने घर के ही एक कमरे में गंधक-पोटाश से पटाखे बना रहा था। इसी दौरान पोटाश अचानक फट गया, जिससे वहां तेज धमाका हो गया और कमरे में भीषण आग लग गई। लोगों ने शोर मचाया तो भिड़ इकट्टी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों सुमित को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने ब्लास्ट वाली जगह पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।  

बीते महीने भी हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि 28 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत जिले के रिढाऊ गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में 10 -12 मजदूर काम कर रहे थे। इस धमाके में पूरी इमारत गिर गई और तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो महिला और एक बच्चा शामिल था। इस ब्लास्ट में छह महिलाओं समेत सात लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। वहीं यहां गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लगी थी। ये फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। इस फैक्ट्री के मालिक वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर....

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487