Logo
Haryana State Song: हरियाणा राज्य गीत के चयन का काम पूरा हो गया, जिसके बाद जल्द ही पूरी रिपोर्ट सामने आएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने खुद इसकी जानकारी दी है।

Haryana State Song: हरियाणा का राज्य गीत जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। प्रदेश के गीत चयन के लिए बनाई गई कमेटी का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी सामने आ जाएगी। बता दें कि बीते मंगलवार को हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की 10वीं बैठक में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान स्पीकर कल्याण ने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना।

गीत सुनने के बाद हरविंदर कल्याण ने तारीफ करते हुए कहा कि यह गीत पूरे प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। उन्होंने कहा कि गीत के बोल और संगीत काफी ज्यादा प्रभावित करने वाले हैं। स्पीकर कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट पेश करेगी। बताया जा रहा है कि आगामी बजट सत्र में राज्य गीत की घोषणा की जा सकती है।

गीत सुनकर विधानसभा अध्यक्ष ने की तारीफ

हरियाणा राज्य गीत चयन कमेटी की ओर से प्रस्तावित गीत सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण कलाकारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस गीत में विधानसभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छे हैं। साथ ही गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, भौगोलिक संरचना, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की विकास यात्रा को भी मनमोहक तरीके से चित्रित किया गया है।

ये होंगी गीत की विशेषताएं

हरियाणा के राज्य गीत में प्रदेश के लोगों की सादगी के साथ ही उत्सवधर्मी संस्कृति जैसी मूल विशेषताओं को दर्शाने की कोशिश की गई है। साथ ही इसमें प्रदेश के लोगों में भाईचारे, व्यापार और शिक्षा का भी विशेष वर्णन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जहां हरियाणवी लोक जीवन को कलात्मक रूप से दर्शाने के साथ ही प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले किसानों, वीर सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को भी विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है। अब जल्द ही हरियाणा का राज्य गीत लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर करनाल के रघुनाथ मंदिर में मनोहरलाल खट्टर ने किया जलाभिषेक, शोभयात्रा में भी शामिल हुए

jindal steel jindal logo
5379487