Logo
Bhopal Today News 26 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार, 26 अक्टूबर को इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में जया प्रदा शिरकत करेंगी। इसके साथ ही भोपाल रेलवे मंडल दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

Bhopal Today News 26 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Today Live Update

भोपाल के प्रमुख इवेंट्स
दीपोत्सव: मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम ने गौहर महल में दीपोत्सव मेला शुरू किया है। इसमें एमपी के अलग-अलग जिलों के 55 कारीगर शामिल हैं। यहां कई तरह के होम डेकोरेटिव आइटम्स खरीदे जा सकते हैं। यह दीपोत्सव मेला 30 अक्टूबर तक चलेगा। 
चित्र प्रदर्शनी: जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी लगी है। चित्रकार संतोषी श्याम द्वारा बनाई पेंटिंग्स की यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर, 2024 तक रोजाना (मंगलवार से रविवार) चलेगी। 
फिल्म प्रदर्शन: भोपाल स्थित शौर्य स्माकर में शुक्रवार शाम 5 बजे सर्विस अवर क्रीड का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए शौर्य स्माकर का टिकट अनिवार्य किया गया है।
एनुअल फंक्शन: इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में शामिल होने के लिए पूर्व लोकसभा सदस्य जया प्रदा आज भोपाल पहुंच रही हैं। यह कार्यक्रम मिसरोद स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शाम 6 बजे होगा।

दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया कि इटारसी, भोपाल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पिपरिया, सतना, खंडवा और बीना स्टेशन 22 स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी। रेलवे ने पुणे-गोरखपुर (गाड़ी संख्या 01415 और 01416) और उधना-बरौनी (गाड़ी संख्या 09067 और 09068) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी लिया है।

यह भी पढ़ें: Latest MP News 26 October 2024: संगठन चुनाव को लेकर भोपाल में भाजपा की बड़ी बैठक, CM मोहन यादव जाएंगे चित्रकूट

कई ट्रेने रहेंगी निरस्त
अगर आप 18 से 28 अक्टूबर के बीच कटनी, जबलपुर, सिंगरौली की ओर रेल यात्रा करने जा रहे हैं, तो जान लीजिए जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग वर्क के चलते रेलवे ने जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनों को अलग-अगल तारीखों पर निरस्त किया है।

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487