Logo
मध्य प्रदेश के राम भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब अयोध्या पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। क्योंकि अब ग्वालियर से अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही ग्वालियर से तीन और शहरों के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की गई है।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के राम भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब अयोध्या पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। क्योंकि अब ग्वालियर से अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही ग्वालियर से तीन और शहरों के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत की गई है।

तीन घंटे में होगा सफर
अयोध्या की यात्रा करने के लिए कई घंटे लग जाया करते थे लेकिन अब एयर इंडिया के माध्यम से महज तीन घंटे में ही सफर तय कर लेंगे। फ्लाइट दिल्ली होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। ग्वालियर से अयोध्या के साथ ही बेंगलुरु और दिल्ली के लिए भी हवाई सुविधा मिली है। मंगलवार 16 जनवरी को  नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा वर्चुअल रूप से शुभारंभ कर शुरुआत की गई है।

सिंधिया ने कहा
शुभारंभ के दौरान  नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक नई शुरुआत है। मध्य प्रदेश से विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी के माध्यम से भारत की आर्थिक और आध्यात्मिक ताकत को बढ़ावा मिलेगा। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है। मध्य प्रदेश से हवाई संपर्क में 2014 के बाद से काफी सुधार हुआ है। अब इसमें विश्व स्तरीय पर काम किया जा रहा है।
 
जानें कितना होगा किराया
ग्वालियर से अयोध्या के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 8:15 पर रवाना होकर 11.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस फ्लाइट की बैठक क्षमता 180 यात्री की है। ग्वालियर से अयोध्या तक का किराया 5500 रुपये है। अन्य किसी प्रकार के वाहन से अयोध्या जाने में 11 घंटे का समय लगता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटन और सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी. बता दें

तीन शहरों से अयोध्या के लिए शुरू होगी फ्लाइट
एयर इंडिया की फ्लाइट अयोध्या के लिए बेंगलुरु और कोलकाता से बुधवार 17 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। एयर इंडिया दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। बेंगलुरु से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट बुधवार 17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर बेंगलुरु से चलकर 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंची। 

5379487