Logo
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' के लिए बड़ा अपडेट है। लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 10 मार्च से पहले आपके खाते में ट्रांसफर होगी!...। जानिए किस तारीख को खाते में आएगी राशि। 

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' के लिए बड़ा अपडेट है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 22वीं किस्त जल्द आपके खाते में ट्रांसफर होगी। खबर है कि मार्च में 10 तारीख से पहले 'मोहन सरकार' बहनों को तोहफा दे सकती है। क्योंकि 14 मार्च को होली और 8 मार्च को महिला दिवस है। 'मोहन सरकार' त्योहारों और विशेष अवसर पर तय तारीख से पहले भी राशि जारी कर देती है। संभावना है कि 22वीं किस्त भी 10 मार्च से पहले बहनों के खातें में आ सकती है।

कई बार समय से पहले बहनों को मिला तोहफा
मध्यप्रदेश सरकार त्योहारों और विशेष अवसर पर तय तारीख से पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी कर चुकी है। पिछले साल महाशिवरात्रि के कारण एक मार्च को 10वीं किस्त जारी की गई थी। चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा को देखते हुए  5 अप्रैल को 11वीं किस्त सरकार ने बहनों के खाते में ट्रांसफर की थी। 12वीं किस्त 4 मई और 5 अक्टूबर 2024 को 17वीं किस्त जारी की थी।

होली और महिला दिवस इसलिए उम्मीद...
सरकार के पहले उठाए गए कदम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 मार्च को महिला दिवस और 14 मार्च को होली है।  इसलिए 10 मार्च से पहले बहनों को सरकार 22वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि तारीख को लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

10 फरवरी को आई थी  21वीं किस्त 
बता दें कि CM मोहन यादव ने फरवरी की 10 तारीख को 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 21वीं किस्त ट्रांसफर की थी। सीएम ने देवास के सोनकच्छ से बहनों को 1553 करोड़ की सौगात दी थी। बहनों के अलावा मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते 337 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। 

सीएम मोहन यादव 15वीं बार बहनों को देंगे सौगात 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव ने 13वीं बार लाड़ली बहनों को यह तोहफा दिया था। फरवरी में मोहन यादव ने 14वीं बार बहनों को तोहफा दिया। अब सीएम मोहन यादव मार्च में 15वीं बार लाड़ली बहनों को सौगात देंगे।

जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त 
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से फरवरी 2025 तक 21 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। 

5379487