Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद समीक्षा व सरकार गठन की कवायद जारी है। भाजपा ने सभी सांसदों को दिल्ली तलब किया है। जबकि, कांग्रेस नेतृत्व शनिवार को CWC बैठक में हार की समीक्षा करेगा।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत: शिवराज 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का 10 साल में जो विकास हुआ है, वह अपने आप में चमत्कार है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, वह पूरा होगा। भारत दुनिया को दिशा दिखाएगा और जनता का कल्याण होगा। 
 

 

भिंड में बुजुर्ग की हत्या 
भिंड जिले में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के जामना गांव में बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। जामना गांव निवासी सूबेदार सिंह यादव (72) बीती रात पुराने घर से खाना खाकर नए घर में सोने के लिए गए, लेकिन रात में किसी ने उनकी हत्या कर दी।

बस की टक्कर से बाइक सवारों की मौत 
सीहोर जिले में यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर है। घटना बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड पर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ। हादसे के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं।  

भाजपा के सभी सांसद दिल्ली दौरे पर 
मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुवार शाम उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष रहे ओम बिरला से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एमपी के सभी सांसदों व दोनों डिप्टी सीएम के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। शिवराज सिंह सहित कई सांसद गुरुवार शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे। वीडी शर्मा और डिप्टी सीएम देर रात दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होंगे। 

 

कांग्रेस नेता को 7 करोड़ की वसूली नोटिस 
वक्फ बोर्ड ने उज्जैन के कांग्रेस नेता रियाज खान को 7 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया है। खाराकुआं थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थित दुकानदारों से वसूली का आरोप है।

चुनाव के बाद कांग्रेस की अहम बैठक कल 
लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 8 जून को दिल्ली में बुलाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में करारी हार पर दिग्विजय सिंह रिपोर्ट पेश करेंगे। इसी आधार पर कांग्रेस का एक्शन प्लान तैयार होगा।
 

5379487