Logo
इंदौर जिले की पुलिस ने लूट के मामले में दो पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। यह पुलिस जवान चंदन नगर थाने में पदस्थ थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो पुलिस जवानों को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ बस में लाखों रुपए की लूटपाट करने का आरोप है। पूछताछ और शिकायत पुष्ट होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया है।

चंदननगर थाने में ही पदस्थ घटनाक्रम मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र का है। लूट के आरोप में पकड़े गए दोनों जवान चंदननगर थाने में ही पदस्थ थे। इनके नाम योगेंद्र सिंह चौहान व दीपक यादव हैं। वारदात सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

पूरे स्टाफ की कराई परेड
बस चालक नरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि पुलिस कर्मियों ने 14 लाख रुपए के पैकेट लूट लिए हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों ने थाने के पूरे स्टाफ को कतारबद्ध खड़ा कर परेड कराई। पुष्टि होते ही चंदन नगर थाने के दोनों सिपाहियों की तत्काल वर्दी उतरवा ली गई। साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लूट के बरामद करने दोनों सिपाहियों की रिमांड कोर्ट से मांगी है।

5379487