Logo
रणदीप सुरजेवाला ने X पर लिखा, ”भाजपा के “डबल इंजन” के “फर्जी दावे और झूठ के शोर” में छुपे- भ्रष्ट्राचार, कुशासन और अत्याचार का जवाब तो मध्य प्रदेश की जनता ने दे दिया है ! मगर साढ़े 18 साल, कुकर्मों की सारी हदें पार करने वाली भाजपा का मन अब भी नहीं भरा ! भाजपा के क्रूरता की पराकाष्ठा देखिए- वोट न देने वाले लोगों को पानी बिना मारने पर तुले हैं !”

MP ELECTION 2023:भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। 3 दिसंबर को चुनाव का रिजल्ट आएगा। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने X पर पोस्ट कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार, कुशासन और अत्याचार का जवाब तो मध्य प्रदेश की जनता ने दे दिया है।

दरअसल, रणदीप सुरजेवाला ने एक निजी अखबार की खबर को X पर पोस्ट किया है. खबर के मुताबिक अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में चुनाव होने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के समर्थक बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष कलावती लोधी के पति कप्तान सिंह ने बीजेपी को वोट न देने वाले ग्रामीणों को सरकारी ट्यूवबेल से पानी नहीं भरने दिया।

रणदीप सुरजेवाला ने X पर लिखा, ”भाजपा के “डबल इंजन” के “फर्जी दावे और झूठ के शोर” में छुपे- भ्रष्ट्राचार, कुशासन और अत्याचार का जवाब तो मध्य प्रदेश की जनता ने दे दिया है ! मगर साढ़े 18 साल, कुकर्मों की सारी हदें पार करने वाली भाजपा का मन अब भी नहीं भरा ! भाजपा के क्रूरता की पराकाष्ठा देखिए- वोट न देने वाले लोगों को पानी बिना मारने पर तुले हैं !” सुरजेवाला ने आगे कहा, ”बस कुछ दिन और..हर अन्याय का हिसाब होगा, मध्य प्रदेश में होगी कांग्रेस संग खुशहाली..चेहरों पर मुस्कान, पूरा आंखों का ख्वाब होगा!”

भाजपा के "डबल इंजन" के "फर्जी दावे और झूठ के शोर" में छुपे-

भ्रष्ट्राचार, कुशासन और अत्याचार का जवाब तो मध्य प्रदेश की जनता ने दे दिया है !

मगर साढ़े 18 साल, कुकर्मों की सारी हदें पार करने वाली भाजपा का मन अब भी नहीं भरा !

5379487