Logo
श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क पर घूम रहे 200 गोवंश लेकर विधायक कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा- बंद गोशालाओं को जल्द शुरू करें। ऐसा नहीं होने पर अगली बार कलेक्ट्रेट में गायों को छोड़ जाएंगे।

ग्वालियर। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल शनिवार को किसानों के साथ 200 से ज्यादा गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। विधायक ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए बंद पड़ी गोशालाएं जल्द शुरू करने की मांग की। जंडेल ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर अगली बार कलेक्ट्रेट में गायों को छोड़कर गेट पर ताला लगा देंगे। विधायक सड़क पर घूम रहे गोवंश को शहर के अलग-अलग चौक पर घुमाते हुए कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे। विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय प्रदेश के साथ श्योपुर में भी कई गोशालाओं का निर्माण किया गया था। जंडेल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आते ही इन गोशालाओं को बंद कर दिया।

भाजपा को किसान और धर्म विरोधी बताया 
विधायक ने कहा कि शहर में घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिले में गोशालाएं बंद पड़ी हैं। जिले की गोशालाओं को जल्द शुरू नहीं करने पर विधानसभा में भी ये मुद्दा उठाऊंगा। विधायक ने भाजपा को किसान विरोधी और धर्म विरोधी बताया।  विधायक ने कहा कि ये गायें किसानों की फसल बर्बाद कर रही हैं। लेकिन सरकार बंद पड़ी गोशालाओं को शुरू नहीं कर रही है। कलेक्टर का कहना है कि कलेक्ट्रेट में गाय घुसा देना या इस तरह की बात करना इस समस्या का समाधान नहीं है। यह शासन का विषय न होकर पूरे समाज का विषय है। समाज को जागरूक होना पड़ेगा, तब स्थितियां सुधरेंगी।  

5379487