Logo
अपराधियों का बोलबाला:  सागर में पुलिस पर हमला। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम को सुरखी थाना क्षेत्र की पुलिस महुआ खेड़ा में वारंटी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं।

अपराधियों का बोलबाला: सागर में पुलिस पर हमला करने करने की घटना सामने आई है। खबर है कि गुरुवार देर शाम को सुरखी थाना क्षेत्र की पुलिस महुआ खेड़ा में वारंटी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का दल न्यायालय के निर्देश पर एक स्थाई और तीन वारंटियों को पकड़ने के लिए गया था। आरोपियों के बचाव में गांव वालों ने पुलिस के सामने आये और उन पर निशाना साधते हुए पत्थरों से अटैक कर दिया।
पथराव की घटना के बाद दो अन्य थानों का पुलिस बल भी भेजा गया और इस घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से सुरक्षा जवान अपराधियों के निशाने पर हैं। इन आरोपियों ने इससे पहले मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में पुलिस पार्टी पर हमला किया था, जिसमें सहायक उप निरीक्षक रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। 

इसी तरह दमोह जिले में एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। यह फायरिंग तब की गई थी जब पुलिस आरोपी को लेकर हथियार की बरामदगी करने गई थी। इसके अलावा सीहोर जिले के इच्छावर में भी कोर्ट मैरिज विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर भी हमला किया गया था।

इतना ही नहीं, मुरैना जिले में तो रेत माफिया ने एक से ज्यादा बार वन कर्मियों को निशाना बनाया है। राज्य में सुरक्षा बलों पर बढ़ते हमलों की घटनाओं ने विपक्ष को भी हमला करने का मौका दे दिया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।

jindal steel jindal logo
5379487