Logo
बता दें, कार बैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसमें एक व्यक्ति, दो महिलाएं और एक बच्चा था। कार सवार ने भाग कर अपनी जान बचाई।

Bhopal News: राजधानी भोपाल में VIP रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। जैसे ही गाड़ी से धुआं उठा  गाड़ी रोक कर सभी तेजी से बाहर निकल आए। बताया जा रहा की कार में फैमिली थी। एक महिला की गोद में बच्चा था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर कबाड़ हो चुकी थी।

बताया जा रहा कि कार बैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसमें एक व्यक्ति, दो महिलाएं और एक बच्चा था। राजा भोज की प्रतिमा के पास कार रोककर आग बुझाने के प्रयास किया गया। आसपास मौजूद लोग भी आग बुझाने दौड़े आए।
धू-धू कर जल रही कार को परिवार एक तरफ खड़े होकर देखता रहा। महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। वे एक-दूसरे को दिलासा देते रहे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

VIP रोड पर जाम की स्थिति
आग लगने की सूचना पर फतेहगढ़ फायर स्टेशन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों बाद आग को बुझाया गया। घटना के कारण VIP रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

5379487