Logo
Maharashtra to Karnataka Bus: कर्नाटक में ड्राइवर पर हुए हमले के बाद से महाराष्ट्र सरकार ने बस सेवा रद्द कर दी। रविवार (23 फरवरी) सुबह से यात्री परेशान हैं। पुणे में शिवसेना समर्थकों ने विरोध जताया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, मामला सुलझने तक बसें नहीं चलेंगी।

Maharashtra to Karnataka Bus: कर्नाटक में ड्राइवर पर हुए हमले से जबरदस्त आक्रोश है। महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक की बस सेवा रद्द कर दी। कहा, कर्नाटक सरकार जब तक मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं करती बसें नहीं चलेंगी। रविवार (23 फरवरी) को सुबह से यात्री परेशान हैं। पुणे में शिवसेना समर्थक कुछ लोग आक्रोशित हो गए और बसों में कालिख पोतकर अपना विरोध जताया है। 

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि शुक्रवार रात 9.10 बजे कन्नड़ समर्थकों ने चित्रदुर्ग में बेंगलुरू से मुंबई जा रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने बस ड्राइवर भास्कर जाधव के चेहरे पर कालिख पोतकर कर साथ मारपीट की थी। कर्नाटक पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया, कर्नाटक के लिए बस सेवाएं तब तक बहाल नहीं होंगी, जब तक कि कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती।

क्या है पूरा मामला?

  • कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बेलगावी के पास 22 फरवरी को कर्नाटक राज्य परिवहन निगम के बस कंडक्टर पर हमला हुआ था। इस वारदात में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर कंडक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बस कंडक्टर ने बताया कि मराठी में जवाब न देने पर कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीटा है। इस घटना के बाद एमएसआरटीसी बस (एमएच-14 केक्यू 7714) चित्रदुर्ग से आगे निकली ही थी कि कन्नड़ समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया।   
  • 51 वर्षीय बस कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने बताया कि सुलेभवी गांव में एक लड़की कुछ युवाओं के साथ बस में चढ़ी थी। उसने मराठी में कुछ बोला तो मैं समझ नहीं पाया। लिहाजा, उससे मैंने कहा-मुझे मराठी नहीं आती और कन्नड़ में बात करे। इस पर लड़की गालियां देने लगी। देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में कंडक्टर को चोट आई हैं। बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। 

पुलिस कमिश्नर बोले-
बेलगावी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन मारबानियांग ने कहा, कंडक्टर पर हमले के सिलसिले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है। कंडक्टर के खिलाफ भी लड़की से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। फिलहाल, मामला दर्ज जांच कर रहे हैं। आरोप सही निकले तो कार्रवाई करेंगे। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। 

दोनों राज्यों में विरोध-प्रदर्शन 
बस में भाषा को लेकर हुए यह विवाद ने तूल पकड़ रहा है। दोनों राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कन्नड़ समर्थकों ने शनिवार को बेलगावी-बागलकोट मार्ग पर चक्काजाम कर पुतले जलाए। साथ ही मरिहाल पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मराठी भाषी लोग भी आक्रोशित हैं। पुणे में रविवार को शिवसेना समर्थकों ने कर्नाटक की बसों पर कालिख पोतकर विरोध जताया। 

5379487