Logo
CM Yogi Adityanath in Ayodhya : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 5 सितंबर को अयोध्या पहुंचे। रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेकम समारोह में बताया, अयोध्या और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है।

CM Yogi Adityanath in Ayodhya : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 5 सितंबर को रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार समारोह में शामिल हुए। कहा, अयोध्या और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है। हजारों वर्ष पहले भगवान राम सीता माता की खोज में निकले थे, तब तमिलनाडु में उन्होंने जिस जगह भगवान शिव की आराधना की थी, वहां आज रामेश्वरम स्थापित है। भगवान शिव की कृपा से सेतुबंध का निर्माण भी हुआ। 

सीएम योगी ने बताया, श्रीलंका से लौटते समय माता सीता ने रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा की थी। योगी ने कहा, संपूर्ण भारत एक है और यह आध्यात्मिक परंपरा आगे बढ़ रही है। मत, संप्रदाय, पंथ की उपासना विधि की अनेकता के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है। काशी तमिल संगम के दो संस्करण हो चुके हैं। काशी के बाद रामनाथ स्वामी मंदिर के जरिए अयोध्या भी तमिलनाडु से जुड़ गया है। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर: रामलला को 12 माह में 363 करोड़ का दान, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम की शरण में पहुंचे 2.85 करोड़ भक्त

अयोध्या में CM योगी ने कहा...

  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा, संकीर्ण मानसिकता के जिस समय कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में रामनाथ स्वामी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह नई प्रेरणा हो सकता है। इसकी प्रेरणा से एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ा सकते हैं। सांस्कृतिक तौर पर हर कालखंड में भारत एक रहा है। वैदिक साहित्य में इसके कई उदाहरण हैं।
  • संतों की परंपरा, धर्म स्थल भी इनके प्रमाण हैं। सरकार अलग-अलग रही हों, लेकिन सांस्कृतिक एकता खंडित नहीं होने पाई। योगी ने कहा, अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक नगरी बन रही है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में अब तक 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: 3400 किलो वजनी धनुष और 3900 KG का गदा अयोध्या में होगा स्थापित, 20 कारीगरों ने 75 दिन में बनाया

30 दिन के भीतर चौथी बार अयोध्या पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 30 दिन के भीतर चौथी बार अयोध्या पहुंचे। रामसेवक पुरम में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान 25 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। यहां पहुंचने पर उनका दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार, उनका स्वागत किया गया। मंदिर का निर्माण भी दक्षिण भारतीय शैली में हुआ है। 

राममंदिर भी पहुंचे मुख्यमंत्री 
सीएम योगी इस दौरान अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इन कार्यक्रमों के बाद वह रामलला और हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। अयोध्या में दक्षिण भारतीय परंपरा के पहले शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की।

5379487