Logo
यूपी के लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कह दी। CM ने कहा कि 1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है। आने वाले समय में दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा।

CM Yogi Adityanath: लखनऊ के हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कह दी। सीएम ने कहा कि 1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है। वही बांग्लादेश में हो रहा है जो पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। योगी ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान का कोई अस्तित्व नहीं है। आने वाले समय में या तो पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा, या फिर दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाएगा।

देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस
लोक भवन में हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस है। जब इन लोगों के हाथ में सत्ता आई तब इन लोगों ने देश की कीमत पर राजनीति की। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को विभाजन की त्रासदी में ढकेला गया। यह मात्र एक देश का विभाजन नहीं, बल्कि मानवता का विभाजन था। विभाजन की त्रासदी उन्हीं गलतियों का नतीजा है।

अब देश को विभाजन से उबारना है 
सीएम ने आगे कहा कि अब हमें गलतियों से सिखना होगा। जिनकी वजह से विदेशी भारत के अंदर घुसे। भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों को तोड़ने और भारत की अखंडता और संस्कृति को नष्ट करने का मौका मिला। इसी तरह से अब जाति विभाजन, क्षेत्रीय विभाजन और भाषा के स्तर पर विभाजन से देश को उबरना है।

कांग्रेस के पापों की माफी नहीं दी जा सकती
सीएम ने कहा कि कांग्रेस इसके लिए जनता से माफी नहीं मांगेगी। क्योंकि कांग्रेस का कभी ऐसा चरित्र नहीं रहा और देश के अंदर जब भी उसे मौका मिला उसने लोकतंत्र के गले को घोटने का काम किया। 1975 इसका उदाहरण है। कांग्रेस ने देश के अंदर हिंदू और सिखों को लड़ाने का काम किया। इन पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है।

बांग्लादेश में हिंदू गुहार लगा रहे लेकिन इनका मुंह बंद 
सीएम योगी ने कहा कि डेढ़ करोड़ हिंदू बांग्लादेश के अंदर अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन दुनिया का मुंह बंद है। देश के सेक्युलरिस्ट का मुंह बंद है। क्योंकि इनको लगता है यह कमजोर मुद्दा है। इनका वोट बैंक खिसक जाएगा। योगी ने कहा कि इनकी मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं। मानवता की रक्षा के लिए उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलने वाला है। क्योंकि ये बांटो और राज करो की राजनीति करते आए हैं।

5379487