Logo
Etawah Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार (10 फरवरी) को भीषण हादसा हुआ। महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर नोएडा जा रही बस ट्रक में जा घुसी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। 21 यात्री घायल हैं।  

Etawah Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार (10 फरवरी) को भीषण हादसा हुआ। प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान कर नोएडा जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया। नेशनल हाईवे पर दौड़ रही बस के ड्राइवर को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। 14 महिलाओं सहित 21 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दो गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया है। हादसा इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में हुआ।   

बस में सवार थे 24 यात्री
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इसके बाद नोएडा जा रही इस बस में सभी श्रद्धालु सवार हो गए। 24 यात्रियों को लेकर नोएडा जा रही सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। बस आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 14 महिलाएं और 7 पुरुष घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर; महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत

आगरा में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा 
आगरा में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक सवार अनियिंत्रित होकर गिर पडे़। ट्रक दोनों बाइक सवारों को रौंदते निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मैनपुरी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। 

jindal steel jindal logo
5379487