Logo
Noida Barat firing: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दर्दनाक घटना हो गई। रविवार (16 फरवरी) को दूल्हे के दोस्त ने हर्ष फायरिंग की। छज्जे पर खड़े होकर बारात देख रहे बच्चे के सिर से गोली आर-पार हो गई। मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Noida Barat firing: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दर्दनाक घटना हो गई। रविवार (16 फरवरी) को बारात में दूल्हे के दोस्त ने हर्ष फायरिंग की। छज्जे पर खड़े होकर बारात देख रहे बच्चे के सिर के गोली आर-पार हो गई। ढाई साल का बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। घरवाले मासूम को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। दिल दहला देने वाली घटना सेक्टर-41 की है। फिलहाल आरोपी फरार है।

गुरुग्राम से आई थी बारात 
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-49 में रहने वाले बलबीर सिंह के घर में गुरुग्राम से बारात आई। बारात अगाहपुर में रोकी गई थी। अगाहपुर से दुल्हन के घर की दूरी करीब 1.5 किमी है। रविवार (16 फरवरी) की रात 10 बजे बारात दुल्हन के घर की ओर रवाना हुई। बग्घी में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बैठा था।

इसे भी पढ़ें: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: बस से टकराई ट्रैवलर, अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

हैप्पी ने चलाई गोली, अंश की मौत 
बैंड-बाजा की धुन पर बाराती नाच रहे थे। पास के मकान में रहने वाले विकास का परिवार बारात देख रहा था। परिजप बारात का वीडियो बना रहे थे। ढाई साल का मासूम अंश भी घर में छज्जे पर खड़ा होकर बारात देख रहा था। दूल्हे के दोस्त हैप्पी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में गोली चलाई। गोली सीधे अंश के सिर के आर-पार निकल गई। बच्चा जमीन पर गिरा। चीख पुकार मच जाती है। 

पुलिस का दावा-आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी
सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी हैप्पी फरार हो चुका था। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हैप्पी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

jindal steel jindal logo
5379487