Logo
Paddy purchase in UP: केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 से 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। यूपी में धान की सरकारी खरीदी 1 अक्टूबर से होनी है। किसान पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।  

Paddy purchase in UP: उत्तर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। किसानों को इसके लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीयन कराना होगा। यूपी की योगी सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान यदि अपनी धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचना चाहते हैं तो ऑनलाइन पंजीयन करा लें और यदि आप का पंजीयन पहले से है उसे तो नवीनीकरण करा लें। 

बैंक खाते में आएगा पैसा, आधार लिंक जरूरी 
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को रुपए उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। इसके लिए उनका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। ऐसा न होने पर भुगतान अटक सकता है। केंद्र सरकार ने इस बार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल और ए-ग्रेड धान की एमएसपी 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। 

किसान ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन 
धानी खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन Online होंगे। इसके लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। घर के आस-पास जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे में जाकर पंीजयन करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे अपने मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर भी खुद से पंजीयन कर सकते हैं। अगर आप पहले भी एमएसपी पर धान बेची है तो पंजीयन को नवीनीकरण कराना होगा। विभागीय पोर्टल के अलावा किसान मोबाइल ऐप 'यूपी किसान मित्र' के जरिए भी पंजीयन या नवीनीकरण करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: UP के 2.44 लाख कर्मचारियों में वेतन रोकन से हड़कंप: 16 घंटे में ही आदेश वापास, संपत्ति की जानकारी देने डेट बढ़ी

Online रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसान सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं। यहां अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे डालने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद किसान जमीन और बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट सहित जरूरी जानकारी दर्ज कर पंजीयन कर सकते हैं। इसमें परिवार की डिटेल भी डालनी होगी, क्योंकि खरीद केंद्र पर यदि आप किसी कारणवश नहीं पहुंच पाते तो परिजन भी धान बेच सकते हैं। 

यूपी किसान मित्र से चेक करें स्टेटस 
किसान समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का स्टेटस जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल में उन्हें ''यूपी किसान मित्र'' ऐप डाउनलोड करना होगा। Google Play Store से UP Kisan Mitra ऐप डाउनलोड कर भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: डीजल-पेट्रोल में मिलावट का खतरनाक खेल: लखनऊ में आबकारी ने पकड़ा 3600 लीटर स्प्रिट, पेट्रोल टैंकर में मिलाने की थी तैयारी 

कब, कहां होगी धान खरीदी 
यूपी की योगी सरकार ने धान खरीदी के लिए प्रदेश को दो जोन में बांटा है। दोनों जोन में अलग-अलग समय अवधि में धान खरीदी की जाएगी। पश्चिमी यूपी जोन में 1 अक्टूबर से 31 जनवरी तक धान खरीद होगी। इस जोन में लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और झांसी मंडल के सभी जिले शामिल हैं। 

5379487