Logo
Sonbhadra Road Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। शनिवार (8 फरवरी) की रात तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Sonbhadra Road Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। शनिवार (8 फरवरी) की रात तेज रफ्तार बोलेरो (कार) और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। एक्सीडेंट बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ है।

हादसे में इनकी हुई मौत 
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ आए थे। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु बोलेरो में सवार वापस रायपुर लौट रहे थे। शनिवार देर रात बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रूक्मणी यादव (56) को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  MP Road Accident: सतना, रतलाम, भोपाल, मैहर सहित इन जिलों में वाहनों की भीषण टक्कर; 9 की मौत; 52 घायल

इनकी हालत गंभीर 
रामकुमार यादव (33), दीलीप देवी (58), अभिषेक यादव (6), अहान यादव (4), योगी लाल (36), हर्षित यादव (ढाई वर्ष) और सुरेन्द्री देवी (32) घायल हैं।  सभी 7 घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सुल्तानपुर: मिनी ट्रक की कंटेनर से टक्कर, तीन की मौत
सुल्तानपुर में भीषण हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक मिनी ट्रक खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसे में मध्य प्रदेश के उज्जैन के डीसीएम चालक बने सिंह, साजापुर के कंडक्टर तेजूलाल और देवरिया के मछली व्यवसायी गोवर्धन प्रसाद की मौत हो गई। दूसरा हादसा लखनऊ-बलिया हाइवे पर हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बहाउद्दीनपुर निवासी गोविंद तिवारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

कन्नौज: ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, मौत 
कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सिसईयनपुर्वा गांव निवासी रामसजीवन अपनी बीमार पत्नी नीलम को तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। पट्टी कड़ेरा पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में रामसजीवन की मौत हो गई। 

jindal steel jindal logo
5379487