Logo
Sultanpur Crime : UP के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फोन नहीं उठाने से नाराज प्रेमी ने रविवार (27 अक्टूबर) की रात शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। दरिंदे ने महिला के बेटे के भी दोनों हाथ काट दिए।

Sultanpur Crime Crime: सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो नाराज प्रेमी रविवार (27 अक्टूबर) रात 2 बजे उसके घर पहुंचा। प्रेमी ने पूछा- 'मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो'? शादीशुदा महिला ने कहा कि मुझे तुमसे बात नहीं करनी। बस इतना सुनते ही युवक ने प्रेमिका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मां की चीख सुनकर 6 साल का बेटा उठा तो दरिंदे ने बच्चे के दोनों हाथ काट दिए। महिला की मौके पर मौत हो गई। बच्चे की हालत नाजुक है। घटना करौदीकला थाना के गजेंद्रपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

गुजरात में नौकरी करता था पति
बता दें कि राजेंद्र प्रसाद मूल रूप से गजेंद्रपुर गांव का रहने वाला है। बीते कुछ समय से गुजरात में नौकरी कर रहा था। गांव में पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों को साथ लेकर रहती है। करीब दो साल पहले हौसिला देवी गांव के ही बिंदे नामक शख्स के संपर्क में आई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच अवैध संबंध कायम हो गया। इस बात की भनक गांव वालों को भी लग गई। पूरे गांव में बिंदे और हौसिला के बीच अवैध संबंध होने को लेकर चर्चा फैल गई। 

गांव वालों ने पति को बता दी सारी बात
बताया जा रहा है कि हौसिला और बिंदे एक दूसरे से घंटों फोन पर बातें किया करते थे। दोनों के बीच वॉटसऐप पर भी बातें हुई करती थी। गांव वालों को जब इस बात की खबर हुई तो कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। गांव के ही किसी शख्स ने हौसिला की इस करतूत के बारे में राजेंद्र प्रसाद को बता दिया। इस बात को लेकर राजेंद्र ने अपनी पत्नी से सवाल जवाब किया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 

हौसिला ने ब्लॉक कर दिया था बिंदे का नंबर
राजेंद्र प्रसाद ने हौसिला के मायके तक यह बात पहुंचा दी। घर के लोगों ने हौसिला को समझाया। इसके बाद हौसिला ने बिंदे से बातचीत करना छोड़ दिया। साथ ही हौसिला ने बिंदे का फोन भी ब्लॉक कर दिया। हालांकि, बिंदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हौसिला जहां भी जाती बिंदे उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच जाता। इस बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा। 

हत्या करने के बाद भागने की फिराक में था पति
इस बीच बिंदे आधी रात हौसिला से मिलने पहुंचा। हौसिला ने कहा कि उसके चलते घर में विवाद हो रहा है। वह अब बात नहीं कर सकती। इससे बौखलाए हौसिला के प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी और बच्चे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के बाद बिंदे भागने की फिराक में था। हालांकि, गांव वालों को इस बात की भनक लग गई। गांव वालों ने 112 पर फोन करके पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने बिंदे को गांव को गिरफ्तार कर लिया। मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त कर लिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

5379487