Logo
Sultanpur Robbery Case: उत्तर प्रदेश STF ने सोमवार, 23 सितंबर को सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज सिंह का एनकाउंटर कर दिया। अमेठी निवासी अनुज पर एक लाख का ईनाम था। सूरत में भी डकैती डाली थी।

Sultanpur Robbery Case: उत्तर प्रदेश पुलिस (STF) ने सोमवार को सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल एक और बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अनुज सिंह पर एक लाख का ईनाम घोषित किया था। सोमवार सुबह उसकी लोकेशन उन्नाव के अचलगंज में मिली। जहां एनकाउंटर में मारा गया। हालांकि, इस दौरान अनुज का साथी भाग निकला। 

सुल्तानपुर से पहले सूरत में डकैती 
अनुज सिंह अमेठी जिले के जनापुर का रहने वाला था। वह सुल्तानपुर डकैती गैंग के सरगना विपिन सिंह का सबसे करीबी व्यक्ति था। दोनों अमेठी का रहने वाले थे। सुल्तानपुर से पहले सूरत में भी इन्होंने डकैती को एक वारदात की थी। विपिन सुल्तानपुर डकैती के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसे भी एनाकाउंटर का डर था। 

ज्वैलरी शो-रूम में अनुज ही पहले घुसा
पुलिस के मुतबिक, 28 अगस्त को सुल्तानपुर में डकैती के लिए के लिए ज्वैलरी शोरूम में सबसे पहले अनुज ही घुसने घुसा था। शोरूम संचालक भरत सोनी और उनके बेटे पर पिस्तौल तानकर उसने जैसे ही धमकाया। गैंग के अन्य लोग अंदर घुसे और दनादन फायरिंग करने लगे। बाद में अनुज ने बाइक से बैग निकाला और सोने चांदी के कीमती जेवर भरकर ले गया। 

यह भी पढ़ें: Budaun Double Murder: बदायूं में दो मासूमों की बेरहमी से हत्या के बाद बवाल, आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

3 आरोपी अब भी फरार 
सुल्तानपुर डकैती के 14 आरोपियों में से 3 अब भी फरार हैं। पुलिस ने फुरकान, अरबाज और अंकित यादव पर भी एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। तीनों शातिर बदमाश हैं। अंकित पर 5 मुकदमे, अरबाज पर 3 और फुरकान पर 2 मुकदमे दर्ज हैं।  

यह भी पढ़ें: Sultanpur Robbery: सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

एक बदमाश भाग निकला 
उन्नाव एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया, सुल्तानपुर डकैती में शामिल दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। अमेठी के मोहनगंज निवासी अनुज सिंह मारा गया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। कार्रवाई में लखनऊ एसटीएफ टीम के साथ अचलगंज थाना की पुलिस शामिल रही। 

5379487