Logo
UP Lok Sabha Election 5th phase: उत्तर प्रदेश में 20 मई को पांचवे चरण में 14 सीटों पर मतदान है। इसके लिए 144 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन महिलाएं सिर्फ 9 फीसदी हैं। जबकि, 53 फीसदी करोड़पति और 29 पर अपराध दर्ज हैं।

UP Lok Sabha Election 5th phase: इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पांचवे चरण के प्रत्याशियों पर रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी की 14 लोकसभा सीटों के लिए 144 प्रत्याशी मैदान में में हैं। इनमें से 57 यानी 53 फीसदी करोड़पति हैं। सम्पत्ति के मामले में भाजपा प्रत्याशी अन्य पार्टियों की अपेक्षा काफी आगे हैं। 29 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। 

5वें चरण में इन सीटों में वोटिंग 

  • पांचवें चरण में यूपी की राजधानी लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर, जालौन, बांदा, फहेपुर, बाराबंकी, कौशांबी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग है। एडीआर ने उम्मीदवारों के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया तो पता चला कि 53 यानी 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 14 में से 13 (93%), सपा के 10 में से 10, बसपा के 14 में से 10 (71%) और कांग्रेस के चारों उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 4.37 करोड़ रुपए है। 
  • भजपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 28 करोड़ के करीब है। इसी तरह बसपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति पांच करोड़ और सपा के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति चार करोड़ है। जबकि कांग्रेस के चार प्रत्याशियों की औसत संपत्ति लगभग नौ करोड़ है।

18% प्रत्याशियों पर गंभीर मामले

  • पांचवे चरण के 144 उम्मीदवारों में से 29 यानी 20 फीसद ने खुद पर आपराधिक मामले बताए हैं। इनमें 18 फीसदी प्रत्याशियों पर हत्या लूट जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। 
  • बसपा के 14 में से 5 (36%), भाजपा के 14 में से 4 (29%), सपा के 10 में से 5 (50%), कांग्रेस के चार में से तीन (75%), अपना दल (कमेरावादी) के चार में से एक (25%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर मामलों में बसपा के 29%, भाजपा के 21%, सपा के 40%, कांग्रेस के 75% और अपना दल (कमेरावादी) के 25% उम्मीदवार शामिल हैं। लखनऊ सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा और झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन के खिलाफ दर्ज हैं। 

झांसी के अनुराग शर्मा सबसे अमीर
झांसी से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा सबसे अमीर हैं। उनके पास 212 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह (कुल संपत्ति 49 करोड़) हैं। फिर गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह (37 करोड़ की संपत्ति) है।  

62% प्रत्याशी ग्रेजुएट 
पांचवे चरण के 144 में उम्मीदवारों में से 44 (31%) ने शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच बताई है। जबकि, 89 (62%) उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं। 6 उम्मीदवारों ने डिप्लोमा कर रखा है। तीन साक्षर और दो निरक्षर हैं।

60 वर्ष से कम के 78 फीसद प्रत्याशी
पांचवे चरण के 144 में से 49 (34%) उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच हैं। जबकि 64 (44%) उम्मीदवार 41 से 60 वर्ष के बीच अपनी उम्र बताई है। 31 (22%) उम्मीदवार 61 से 80 वर्ष के बीच के हैं। इस चरण में मात्र 13 यानी 9 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं।

CH Govt hbm ad
5379487