Logo
UP Today Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ व उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते बुधवार को दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई। कानपुर-आगरा के अलावा ज्यादातर हिस्सों में तापमान 42 से 44.6 डिग्री के बीच रहा।

UP Today Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं है। छिटपुट बारिश के बावजूद भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को यूपी में 77 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी के बीच 23 से 25 जून तक तेज बारिश का अनुमाान है। 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानूसन अभी बिहार-झारखंड में अटका हुआ है। आगामी  48 घंटों में वह उसके बढ़ने के बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगह हल्की आंधी के साथ छिटपुट बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ व उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर-आगरा को छोड़ दें तो ज्यादातर हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से 44.6 डिग्री के बीच रहा। हालांकि, यह सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रात का पारा भी सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा रहा। ज्यादातर हिस्सों में यह 29 से 32 डिग्री के बीच रहा।

22 के बाद लू से निजात 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट के चलते लू से थोड़ा राहत मिली है। 19 जून से शुरू हुआ छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी का तापमान 23 जून तक बढ़ सकता है। जबकि, पूर्वी यूपी में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 22 के बाद लू से निजात मिलने की संभावना है।

ग्रेटर नोएडा में 14, रायबरेली में 5 की मौत 
उत्तर प्रदेश में बुधवार को 75 लोगों के मौत की खबर है। अवध में 13 व रायबरेली के बछरावां में पांच लोगों की मौत हुई है। चिकित्सकों ने गर्मी के चलते मौत की आशंका जताई है। इसी प्रकार अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। गोंडा रेलवे स्टेशन पर गश खाकर गिरे बुजुर्ग की मौत हो गई। बाराबंकी में सुरक्षा गार्ड की की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा में 14, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 15, पूर्वांचल में 14, गोरखपुर में 4, गाजियाबाद में 8, आगरा मंडल में 5 और प्रतापगढ़ में 2 लोगों की मौत हुई है।

5379487