Logo
Yati Narsinghanand: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद को हिरासत में लिया है। 29 सितंबर को उन्होंने टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया।

Yati Narsinghanand: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक उनके हिरासत की पुष्टि नहीं की गई। 

यति नरसिंहानंद ने यह टिप्पणी 29 सितंबर को की थी। जिसके बाद उकने खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। महाराष्ट्र और तेलांगना में भी उनके खिलाफ एफआईआर हुई है।  

मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई 
यति नरसिंहानंद का वीडियो सामने आने के बाद गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के बाहर भी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई थी। महाराष्ट्र और तेलांगना में भी उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ है।  

महाराष्ट्र में हिंसक प्रदर्शन, 21 पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र में शुक्रवार रात मामले को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि, पुलिस के 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। यूपी के बुलंदशहर, मुरादाबाद और मथुरा में भी यति नरसिंहानंद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ। 

यह भी पढ़ें: पश्चिम यूपी में हंगामा: यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल, बुलंदशहर में पथराव, कई जिलों में हाई अलर्ट

यति नरसिंहानंद के खिलाफ यह आरोप 
पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 (दुर्भावनापूर्ण कार्य, एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने), 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शब्दों का उच्चारण), 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP News: यति नरसिंहानंद को पुलिस ने हिरासत में लिया, गजवा ए हिंद पर चर्चा के लिए मौलाना से जा रहे थे मिलने

डासना मंदिर में मुख्य पुजारी हैं नरसिंहानंद
यति नरसिंहानंद डासना मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। हेट स्पीच के उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। एक अंग्रेजी अखबार ने उनकी सहयोगी और यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव उदिता त्यागी के हवाले से हिरासत में लिए जाने का दावा किया है। हालांकि, डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी इससे अनजान हैं।  

 

5379487