Logo
Boat Bassheads 122 ANC wired earphone: बोट ने 1 हजार रुपए से कम में एक धांसू वायर्ड ईयरफोन लॉन्च किया है। इसमें शानदार साउंड क्वालिटी के साथ एएनसी फीचर्स मौजूद है।

Boat Bassheads 122 ANC wired earphone: बोट ने एक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) फीचर्स वाले बासहेड्स 122 एएनसी वायर्ड ईयरफोन लॉन्च किए हैं। ये ईयरफोन्स 1,000 रुपए से कम कीमत और दमदार फीचर्स से लैस आते हैं। यह महज 35 ग्राम वजनी और शानदार ब्लैक कलर में आता है। आइए इसकी कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

क्या है बोट के Boat Bassheads 122 ANC wired earphone की खासियत?
बासहेड्स 122 एएनसी वर्कआउट और इन-ईयर फिट है। ये 13mm ड्राइवर डीप बास, क्लियर मिड्स और क्रिस्प हाई का वादा करते हैं, जबकि ANC फीचर्स आसपास के शोर को 25 डीबी तक कम करता है। इसमें एक एंबियंट मोड है, यूजर्स को आस-पास हो रहे शोर से सतर्क रहने की अनुमति देता है।

एक इनलाइन माइक्रोफोन क्लियर वॉयस कॉल की सुविधा देता है और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर अन्य डिवाइसों से जोड़ने की अनुमति देता है। इन-लाइन कंट्रोल म्यूजिक, कॉल और एएनसी को सुविधाजनक रूप से प्रबंधित करते हैं। इस इयरफोन को मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप सहित अन्य डिवाइसों से कनेक्ट किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो बेसहेड्स 122 ANC का काफी हल्का है। यह मात्र 35 ग्राम है। इसमें 1.1 मीटर USB टाइप-सी केबल है और यह खूबसूरत ब्लैक कलर में आता है।

Boat Bassheads 122 ANC wired earphone: कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस वायर्ड ईयरफोन की कीमत 1 हजार रुपए से भी कम मात्र 999 रुपए रखी है। Boat Bassheads 122 ANC को Boat की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon.in और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स- रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। खास बात ये भी है कि कंपनी इस ईयरफोन के साथ एक साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है।

5379487