boAt Smart Tag Launched in India: boAt ने भारत में Google Find My Device के साथ अपना नया स्मार्ट टैग लॉन्च किया, जिसकी कीमत केवल 1,299 रुपये है। कंपनी ने अपने नए ट्रैकर, boAt TAG का भारत में आधिकारिक रूप से अनावरण किया है। यह ट्रैकर Samsung Galaxy SmartTag और Apple AirTag की तरह काम करता है। अब, आइए इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल पर नजर डालते हैं।

boAt TAG के स्पेसिफिकेशंस
यह एक सेमी रियल टाइम ग्लोबल लोकेशन ट्रैकिंग गैजेट है, जिससे उपयोगकर्ता अपने महत्वपूर्ण सामान जैसे वॉलेट, चाबी और अन्य चीजों को ट्रैक कर सकते हैं। boAt का स्मार्ट टैग Google के Find My Device टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसमें BLE (ब्लूटूथ लो एनर्जी) और 80 डेसिबल अलार्म है, जो सामान को ढूंढने में मदद करता है, लेकिन यह केवल तब काम करता है जब सामान 10 मीटर की रेंज में रखा हो।

ये भी पढ़े-ः itel ZENO 10: ₹5 हजार से कम में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, अमेजन पर मची लूट  

जो यूज़र्स प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं, उनके लिए यह डिवाइस अनजान ट्रैकर अलर्ट्स का फीचर भी प्रदान करता है, जो अनचाहे ट्रैकिंग से सुरक्षा के लिए यूज़र्स को अलर्ट भेजता है। boAt TAG की बैटरी लाइफ 1 साल की है, और पैकेज में एक अतिरिक्त बैटरी यूनिट भी शामिल है। यह मॉडल केवल Android डिवाइसेज़ के साथ काम करता है।

कीमत और उपलब्धता
boAt ने boAt TAG को मात्र एक ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत लॉन्च ऑफर के तहत 1,299 रुपए है और इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलती है। यह 24 फरवरी 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसलिए यह Samsung और Apple के स्मार्ट टैग ट्रैकर्स की तुलना में ज्यादा किफायती है।