Logo
OnePlus 13 Series: वनप्लस अपना नया फोन OnePlus 13 सीरीज को 7 जनवरी 2025 में लॉन्च करेगा। फोन में तेज तर्रार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।

OnePlus 13 Series: टेक ब्रांड वनप्लस ने ऑफिशियली अपनी नवीनतम स्मार्टफोन OnePlus 13 सीरीज़ को ग्लोबली जनवरी 2025 में लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी इस OnePlus 13 Series को वनप्लस के 'Winter Launch Event' में 7 जनवरी को पेश करेगा। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन OnePlus 13R और OnePlus 13 शामिल है। साथ ही ब्रांड ने आगामी डिवाइस के मुख्य फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। यहां हम आगामी फोन के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानें...  

OnePlus 13 के मुख्य फीचर्स 
OnePlus 13R और OnePlus 13, OnePlus 12R और OnePlus 12 का अपग्रेड वर्शन होंगे, जो इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए थे। OnePlus 13 एक फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा, जबकि OnePlus 13R एक कम कीमत वाला मॉडल होगा, जो Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। दोनों फोन Android 15 और ColorOS 15 पर चलेंगे।

ये भी पढ़ेः- Google को मिलेगी तगड़ी चुनौती: OpenAI ने ChatGPT सर्च को फ्री में किया लॉन्च, जानें क्या है खास

चूंकि OnePlus 13 पहले ही अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो चुका है, इसके फीचर्स पहले से ही पता चल चुके हैं। कंपनी ने बताया कि यह फोन नीले, काले और सफेद रंगों में मिलेगा। OnePlus 13R के डिज़ाइन की बात करें तो इसमें गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जो डिवाइस के फ्रेम से अलग होगा। OnePlus 12R में कर्व्ड स्क्रीन थी, जबकि 13R में फ्लैट स्क्रीन होगी। यह फोन 1.5K रेजोल्यूशन और ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

वहीं OnePlus 13 में क्वाड कर्व्ड OLED स्क्रीन होगी, जो 2K रेजोल्यूशन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगी। OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी, जबकि 13R में 6,400mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। लॉन्च में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और OnePlus अपने टीज़र्स के जरिए फोन के बारे में और जानकारी देगा। इसलिए लॉन्च के नजदीक आने पर और अपडेट्स मिलते रहेंगे। इसलिए अन्य अपडेट्स के लिए हरिभूमि के साथ बने रहे हैं। 

5379487