Logo
Redmi K70 Ultra Launch Soon: रेडमी जल्द ही अपने K70 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। आइए अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Redmi K70 Ultra Launch Soon: रेडमी कथित तौर पर इन दिनों Redmi K80 Series को पेश करने पर काम कर रहा है। इस बीच खबर आई है कि कंपनी K70 सीरीज में Redmi K70 Ultra नामक स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकता है। क्योंकि, इस फोन को GSMA के IMEI डेटाबेस में देखा गया है।

लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि मॉडल नंबर 2407FRK8EC वाला फोन Redmi K70 Ultra है। मॉडल नंबर के लास्ट लेटर "C" से पता चलता है कि यह एक चीनी वेरिएंट है, और अपने पुराने मॉडल की तरह कंपनी इसे भी वैश्विक स्तर पर लॉन्च नहीं करेगी।

हालांकि, संभावना है कि ब्रांड Redmi K70 Ultra के बजाय रीब्रांडेड Xiaomi 14T Pro को रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करेगा, जिसे हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से कोई स्पेक्स सामने नहीं आया है। लेकिन कुछ लीक में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है।

Redmi K70 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक
अपकमिंग फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ चिपसेट और 5500mAh की बैटरी होने की अफवाह है। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, यह 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। मेमोरी ऑप्शन में 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज शामिल होने की उम्मीद है।

K70 Ultra में मेटैलिक फ्रेम और ग्लास बैक के साथ प्रीमियम बिल्ड होने की भी अफवाह है। कैमरे के मोर्चे पर, रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और मैक्रो शूटर होने की संभावना है।

इस फोन में 1.5K OLED स्क्रीन होगी जिसे डेडिकेटेड डुअल-कोर डिस्प्ले चिप के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, K70 Ultra को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K70 Ultra कब होगा लॉन्च?
संभावना है कि Redmi इस महीने या जुलाई में K70 Ultra को लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि कर सकती है।

CH Govt hbm ad

Latest news

5379487