Logo
Samsung Galaxy S24 Discount Offer: सैमसंग का प्रीमियम Galaxy S24 स्मार्टफोन अमेजन पर भारी-भरकम डिसकाउंट के साथ लिस्ट है। यह फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। यहां चेक करें डील...

Samsung Galaxy S24 Discount Offer: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी S24 स्मार्टफोन पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष ऑफर पेश किया है, जिसके तहत इसकी कीमत 74,999 रुपए से घटकर 62,999 रुपए हो गई है। यह डील लीमिटेड टाइम के लिए है, जो Samsung.com, एक्सक्लूसिव स्टोर और प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध है। चलिए ऑफर्स और स्मार्टफोन के खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 Discount Offer: स्मार्टफोन पर भारी छूट
सैमसंग गैलेक्सी S24 पर 12,000 रुपए की एक बड़ी छूट है। Amazon India अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इसी मॉडल को एम्बर येलो और मार्बल ग्रे कलर में 55,990 रुपए में बेच रहा है। जबकि, अन्य कलर वेरिएंट्स ₹62,999 में मिल रहा है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स 1,000 रुपए की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24
Samsung Galaxy S24 Price

Samsung Galaxy S24: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
गैलेक्सी S24 6.2 इंच के डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 1-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2340×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन प्रदान करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से भी लैस है।

यह भी पढ़ें: Infinix Note 40X 5G और Moto G64 5G में कौन सबसे बेस्ट?

यह स्मार्टफोन सैमसंग के Exynos 2400 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम तक रैम और 128GB से 512GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस Android 14 पर आधारित OneUI 6.1 पर चलता है और सात साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग, Qi वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर कैपिसिटी के साथ 4,000mAh की बैटरी भी है।

यह भी पढ़ें: डाइमेंशन 6300 SoC के साथ Samsung Galaxy A16 5G फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी के लिए, Samsung Galaxy S24 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का शूटर है।

5379487