Logo
Iowa high school shooting Updates: आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने कहा कि गोलीबारी में मृत छात्र क्लास 6 का छात्र था। उसकी उम्र महज 11 साल थी। उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय हमलावर द्वारा घायल हुए लोगों में चार छात्र और प्रिंसिपल शामिल हैं।

Iowa high school shooting Updates: अमेरिका के आयोवा के हाईस्कूल में 17 साल के बच्चे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में स्कूल के प्रिंसिपल भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हमले का आरोपी भी मृत पाया गया। संभावना है कि उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  

स्कूल से विस्फोट भी मिला
यह वारदात गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। पेरी स्कूल में क्लासेज शुरू नहीं हुई थीं। तभी गोलीबारी शुरू हुई। आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने कहा कि गोलीबारी में मृत छात्र क्लास 6 का छात्र था। उसकी उम्र महज 11 साल थी। उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय हमलावर द्वारा घायल हुए लोगों में चार छात्र और प्रिंसिपल शामिल हैं। एक छात्र की हालत गंभीर है। अधिकारियों को स्कूल में एक विस्फोटक उपकरण भी मिला, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

छात्रा बोली- हर जगह बिखरा था खून
हाई स्कूल की छात्रा एवा ऑगस्टस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तो वह क्लास में छिप गई थी। उसने बताया कि हर जगह कांच और फर्श पर खून बिखरा था। जब गोलियों की आवाज आना बंद हुई तो मैं अपनी कार के पास पहुंची। अफसर एक लड़की को हॉल से बाहर ले जा रहे थे। उसके पैर में गोली लगी थी।

अमेरिका में गन कल्चर हावी
संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक रखने का चलन आम है। यहां आबादी से ज्यादा लोगों के पास असलहे हैं। स्मॉल ऑर्म्स सर्वे के मुताबिक, दुनिया में कुल 85.7 करोड़ सिविलयन गन में से अकेले अमेरिका में 39.3 करोड़ सिविलियन बंदूक हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा महज 5 फीसदी है। लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46 फीसदी अमेरिका में हैं।

अमेरिका में गन कल्चर खत्म नहीं हो रहा है। इसकी वजह राजनीति है। राष्ट्रपति से लेकर वहां राज्यों के गवर्नर भी गन कल्चर की पैरवी करते हैं। यहां गन बनाने वाली कंपनियां भी काफी ताकतवर हैं। 

5379487