Logo
South Korea Plane Crash: जेजू एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। प्लेन में 181 यात्री सवार थे। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

South Korea Plane Crash: जेजू एयरलाइंस (Jeju Air) का एक विमान रविवार (29 दिसंबर) की सुबह दक्षिण कोरिया (South Korea) के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Muan International Airport) पर क्रैश हो गया। प्लेन में 181 यात्री सवार थे। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा दक्षिण जिओला प्रांत में हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लोगों को प्लेन के पिछले हिस्से से रेस्क्यू किया गया। 

थाईलैंड से लौट रहा था प्लेन
शुरुआत में खबर मिली कि हादसे में 29 लोगों की मौत हुई है, इसके आधे घंटे बाद मृतकों की संख्या 47 और करीब एक घंटे बाद मृतकों का आंकड़ा 62 हो गया, इसके करीब एक घंटे के अंतराल पर मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 85 हो गया। स्थानीय समायानुसार दोपहर एक बजे तक हादसे में 96 और शाम 5:30 बजे तक 179 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है।स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जेजू एयर एयरलाइंस का प्लेन 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। यह एक बोइंग 737-800 प्लेन था।

South Korea Plane Crash
हादसे के बाद जेजू एयरलाइंस के विमान के टुकड़े बिखरे नजर आए।

हादसे के वीडियो आए सामने
इस प्लेन क्रैश के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन रनवे पर लैंड कर रहा है। अचानक यह प्लेन रनवे से फिसल गया। इसके बाद यह एयरपोर्ट के अंदर प्लेन्स के लिए की गई बैरिकेडिंग से टकरा गया। क्रैश के बाद विमान आग के गोले में बदल गया। वहीं दूसरे वीडियो में कारों का एक काफिला गुजरता नजर है, जिसे पीछे क्रैश हुए प्लेन से धुआं उठता नजर आ रहा है।

यहां देखें कैसे हादसे का शिकार हुआ प्लेन:

बेली लैंडिंग की कोशिश कर रहा था विमान
योनहाप समाचार एजेंसी (Yonhap News Agency) के मुताबिक, विमान में सवार 181 लोगों में से 175 यात्री थे और छह फ्लाइट क्रू थे। 175 यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के और दो पैसेंजर थाईलैंड के थे। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेली लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इसकी बेली लैंडिंग सफल नहीं रही। प्लेन रनवे से थोड़ी दूर पर की गई फेंसिंग से टकरा गया। इसके बाद प्लेन से आग की लपटें उठने लगी।

क्या किसी पक्षी से टकराया यह प्लेन?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हवाईअड्डे पर इमरजेंसी सेवाएं स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के आसपास एक्टिव की गई। ऐसा माना जा रहा है कि कोई पक्षी विमान से टकरा गया। इसकी वजह से प्लेन की लैंडिंग गियर में खराबी आ गई"। हालांकि, अभी तक ना तो जेजू एयरलाइंस और ना ही साउथ कोरिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने से इस प्लेन के क्रैश होने की वजह नहीं बताई है।  

South Korea Plane Crash
विमान रनवे से फिसलने के बाद एयरपोर्ट की फेंसिंग से टकरा गया।

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने दिए रेस्क्यू के निर्देश
कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई संग-मोक ने यात्रियों को बचाने के लिए सभी संसाधन जुटाने का निर्देश दिया। चोई संग-मोक की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा है कि हादसे में घायल लोगों को बचाने के लिए "सभी संबंधित एजेंसियों को हर एक मौजूदा संसाधन जुटाने चाहिए।"

South Korea Plane Crash
हादसे के बाद दक्षिण कोरिया का मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट धुआं-धुआं नजर आया।

एक सप्ताह में दूसरा विमान हादसा
यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा विमान हादसा है। बुधवार(25 दिसंबर) को अजरबैजान एयरलाइंस के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 38 लोगों की जान चली गई थी। उड़ान J2-8243 दक्षिणी रूस से उड़ान भरने के बाद कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हादसे का शिकार हो गया और उसमें आग लग गई। बाद में पता चला कि यूक्रेन की ओर से किए जा रहे ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए रूस के जवाबी एक्शन में अजरबैजान एयरलाइंस का यह प्लेन हादसे का शिकार हुआ। 

5379487