Logo
Aaj ka Rashifal, 7 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 7 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (7 फरवरी 2025) को मेष राशि वालों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। कुंभ वाले चिंता से बचने का रास्ता निकालें। आज 3 राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का आज दिन सामान्य भरा रह सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (7 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (7 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आपके लिए कुछ नया खोजने और आजमाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। दिन का लाभ उठाएं। भावनाओं को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। आज आप व्यापार को लेकर थोड़ी सी चिंता कर सकते हैं लेकिन आपको चिंता करने से बचने का प्रयास करना है। कार्यस्थल पर दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा।
आज की सलाह: दिन का लाभ उठाएं।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप कुछ लोगों को आकर्षित करने में कामयाब होगें लेकिन आपको किसी की बात बुरी लग सकती है। इसलिए आज आपको गलतफहमी से बचकर कार्य करने की जरूरत है। वित्तीय समस्या आपके पास आज आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: पैसों को लेकर कार्य करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज अपने शब्दों पर ध्यान रखें। साथी की बात को अच्छे से सुनने के बाद ही जवाब दें। अपने ज्ञान का कौशल दिखाने का प्रयास आपको करना चाहिए। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अगर आप शेयर बाजार में इंट्री करने की सोच रहें तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आज की सलाह: नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 7

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। जिसकी वजह से आपका कार्य समय पर पूरा होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप पर उसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा। सहकर्मी का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता कर सकते हैं लेकिन चिंता करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आपको कोई भी व्यक्ति डराने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको उसके चक्कर में नहीं पड़ना है। अपने दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आज रोमांस भरा दिन आपका बीत सकता है। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने का आप प्रयास करें। वहीं आज आप अपने व्यवहार की वजह से किसी का दिल जीत सकते हैं।
आज की सलाह: मौज-मस्ती भरा दिन बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आपका भावनात्मक पक्ष आज हावी हो सकता है। प्यार के साथ खुशनुमा पल बिता सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आज आपको भाग्य का कुछ साथ मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ का आनंद मिल सकता है। आज आप स्वावलंबन की भावना के साथ कार्य करने का प्रयास करें। संभव हो तो स्वयं कार्य करें।
आज की सलाह: स्वावलंबन के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 5

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आप अपनी जरूरतों के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। शाम के समय आपका आज अकेले समय बीत सकता है। वहीं आज आपको किसी की मदद मिलेगी, जिसकी वजह से आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है लेकिन सतर्कता के साथ कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: शेयर बाजार में सावधानी के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपका ध्यान खुद से हटकर कहीं और पर जा सकता है। अपने प्रेमी पर ध्यान देने का प्रयास करें। अपनी व्यक्तिगत जरूरतों से ध्यान हटाने का आज प्रयास कर सकते हैं। पैसों को लेकर सावधान रहें। किसी सहकर्मी का आपको साथ मिल सकता है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
आज की सलाह: चिंता से बचें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 10

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आप आज अपने व्यक्तिगत बारे में किसी को जानकारी देने से बचें। साहसिक कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं। खरीदारी का प्लान आप बना सकते हैं। जरूरी कार्य के लिए आप आज किसी की मदद ले सकते हैं। व्यापार को लेकर दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: किसी को अंदर की जानकारी देने से बचें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 3

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज अपनी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को अपने अंदर ही रखने का प्रयास करें। व्यावहारिक जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको कार्यस्थल पर अच्छे से कार्य करने की जरूरत है। अपनी बुद्धि और कौशल का प्रयोग करें। लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: अपने दिमाग से कार्य करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज कोई मित्र आपके लिए प्रयास कर सकता है। जीवन साथी के साथ आज का दिन बीतेगा। ऊर्जा के साथ कार्य करने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति भी आपकी आज अच्छी रह सकती है। चिंता करने से आपको बचना चाहिए। आज आप अपने विचारों से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: विचारों पर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 11

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
दिन का आनंद लेने का प्रयास करें। आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। आज आपको धन संबंधित क्षेत्रों में काफी लाभ की संभावना है। लेकिन आपको अपने व्यवहार को लेकर कार्य करने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: परिवार को समय दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5

5379487