Logo
Surya Mangal Yuti Shadashtak Yoga 2025: इस बार 7 फरवरी 2025 शुक्रवार को सूर्यदेव और मंगल ग्रह युति करने जा रहे हैं, जिसकी वजह से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। सूर्य और मंगल की युति से बन रहा षडाष्टक योग 3 राशि के जातकों का भाग्य उदय करेगा। जानते हैं-

Surya Mangal Yuti Shadashtak Yoga 2025: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार ग्रहों के गोचर से होने वाली युतियां महत्वपूर्ण होती है। ये युति राशिचक्र की सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है। इसी कड़ी में इस बार 7 फरवरी 2025 शुक्रवार को सूर्यदेव और मंगल ग्रह युति करने जा रहे हैं, जिसकी वजह से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। सूर्य और मंगल की युति से बन रहा षडाष्टक योग 3 राशि के जातकों का भाग्य उदय करेगा। जानते हैं- 

मेष राशिफल - सूर्य मंगल युति 2025
(Mesh Rashifal 7 February 2025)

सूर्य-मंगल की युति मेष राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे परिणाम देने वाली है। इन जातकों को सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कारोबार में आमदनी बेहतर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही विदेश यात्रा के योग बन रहे है, जिससे धनलाभ भी होगा। 

सिंह राशिफल - सूर्य मंगल युति 2025
(Singh Rashifal 7 February 2025)

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल युति से बन रहा षडाष्टक योग लाभकारी रहने वाला है। इन जातकों के लिए व्यापार में आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश से जुड़े कारोबार से अच्छी-खासी आमदनी हो सकती है। मांगलिक कार्यों में सम्मलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान के अधिकारी बनेंगे। 

धनु राशिफल - सूर्य मंगल युति 2025
(Dhanu Rashifal 7 February 2025)

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य मंगल युति से धनु राशि वाले लोग सकारात्मक रहेंगे। इन जातकों की आमदनी में बेहिसाब बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्नचित रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487