Aaj ka Rashifal, 22 मार्च 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (22 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (22 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (22 March ka mesh rashifal)
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बिताने का आप प्रयास करेंगे। मुलाकात आपकी खुखद रहेगी। प्रेमी के लिए भी दिन को यादगार बनाने के लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। खान पान पर ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
आज की सलाह: गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं, अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 2
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (22 March ka vrishabh rashifal)
आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देने के साथ ही बदलाव करने की जरूरत है। निवेश के लिए आप कोई ऑनलाइन माध्यम खोजेंगे। निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कहीं से आज आपको अत्यधिक धन प्राप्त हो सकता है। वाणी पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: किसी गरीब को कपड़े दान करें, आपकी दिनचर्या में बदलाव शुरू हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (22 March ka mithun rashifal)
आज आपको निजी जीवन में लाभ की संभावना है। वहीं अगर आपका कोई कार्य काफी समय से किसी कारणवश रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको धैर्य की जरूरत है। जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: धैर्य के साथ काम करें, लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 20
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (22 March ka kark rashifal)
आज आपके जीवन में अचानक से कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसे को लेकर तंगी हो सकती है। इसलिए खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम जरूरी है। नहीं तो पेट संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ऊर्जावान बने रहेंगे। घूमने की योजना बना सकते हैं।
आज की सलाह: शारीरिक कार्यों पर ध्यान दें, ऊर्जा से तरोताजा रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 1
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (22 March ka singh rashifal)
आज आपका किसी को लेकर बहुत अच्छा मूड हो सकता है। खुशमिजाज व्यवहार आपका लोगों को काफी पसंद आएगा। आज आप जो भी चुनाव करेंगे, उसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। आपका कोई खास आदमी ही आपको धोखा दे सकता है। उससे बचकर रहें। वित्तीय परिस्थितियों पर नजर रखें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और शांति बनाए रखने के लिए 108 दिनों तक घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 23
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (22 March ka kanya rashifal)
आज आपका प्रेम जीवन काफी अच्छा बीतेगा। माता-पिता भी आपका भरपूर साथ देंगे। दिन का खुलकर आनंद उठाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करने की जरूरत है। तनाव लेने से बचें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: सफेद कपड़े पहने, इससे आपका कॉम्फिडेंट बढ़ेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 25