Logo
Fitness Tips: काफी लंबे समय से व्यायाम करने का सोच रहे हैं। लेकिन ऑफिस और घर के कामों की वजह से आप अपने शरीर के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। तो सिर्फ 15 मिनट का सूर्य नमस्कार जरूर करें।

Fitness Tips: काफी लंबे समय से व्यायाम करने का सोच रहे हैं। लेकिन ऑफिस और घर के कामों की वजह से आप अपने शरीर के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। तो सिर्फ 15 मिनट का सूर्य नमस्कार आपकी सेहत को जबरदस्त फायदा पहुंचा सकता है। यह योग का एक संपूर्ण अभ्यास है, जो शरीर को लचीला बनाता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है और मानसिक शांति भी देता है। 

सूर्य नमस्कार करने के फायदे

  • सूर्य नमस्कार पूरे शरीर पर असर डालता है। इससे न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सूर्य नमस्कार करें। 
  • सूर्य नमस्कार करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचे रहते हैं।
  • सूर्य नमस्कार सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
  • यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

इसे भी पढ़े : Health Tips: दही के साथ इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को होगा भारी नुकसान!

सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका

  • इसे खाली सुबह जल्दी उठकर करें।
  • शुरुआत में 4-5 बार करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।
  • सांसों पर ध्यान दें और हर बार सांस लेना और छोड़ना जरूरी है।

अगर आपके पास योगा करने के लिए वक्त नहीं है तो सिर्फ 15 मिनट का सूर्य नमस्कार भी आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रख सकता है। यह ना सिर्फ शरीर को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सुकून देता है। तो शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाएं रखने के लिए सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ समस्या है तो सूर्य नमस्कार करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

jindal steel jindal logo
5379487