Logo
Aaj ka Rashifal, 16 March 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार 16 मार्च का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 16 March 2025: ग्रह-गोचर के अनुसार, रविवार (16 मार्च 2025) का दिन मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के जीवन खुशियां दस्तक देंगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के योग हैं। कन्या राशि के जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। धन हानि के योग बन रहे हैं। मीन राशि के लोग छोटी-सी यात्रा पर जा सकते हैं।  बाकी राशि के लिए रविवार का दिन सामान्य रह सकता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (16 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि (Tula rashi) पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (16 March) का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से सभी 12 राशि वाले जातक यहां जानें अपना राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (16 March ka mesh rashifal)
आज धन की दिक्कतें दूर होती दिखाई दे रही हैं। आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। वर्कप्लेस में अधीनस्थों का सहयोग और सहायता मिलेगी। मंगल और शुक्र का आपके निजी जीवन में पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो जातक प्यार में हैं, वो अपने साथी के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। शादीशुदा वालों के बीच संबंधों में प्रग़ाढ़ता आएगी। मतभेद दूर करने में सफल होंगे। 
आज की सलाह- हनुमान चालीसा का 5 पाठ करें, रियल एस्टेट में आ रही अड़चनें दूर होंगी। निवेश के रास्ते खुलेंगे। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27 

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (16 March ka vrishabh rashifal)
आज आपके लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन अचानक खर्च आ सकता है। करियर में सबकुछ ठीक रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। नई व्यावसायिक मांगों से निपटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाणी दोष काम बिगाड़ सकता है। सोच-समझकर बोलें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
आज की सलाह- गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं, जीवन से नकारात्मकता दूर होगी। क्रोध से बचें। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर:29
 

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (16 March ka mithun rashifal)
आज आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। यह सब बातचीत से संभव होगा। आगे बढ़ें और दूरियों को ख़त्म करें। मानसिक तनाव रहेगा। उन चीजों पर फोकस करें, जिसमें आपको खुशी मिलती है। हेल्थ काध्यान रखें। पेशेवर जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने विचारों की वजह से विरोध का सामना कर सकते हैं। दोस्तों से अपनी भावनाओं को साझा करने का सही समय है। मानसिक शांति के लिए किसी एकांत जगह की सैर पर जा सकते हैं। इसके लिए ऐसी जगह को चुनें, जो अपने कल्चर के लिए फेमस हो।  सुकून मिलेगा। 
आज की सलाह- तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। आज गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर:14 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (16 March ka kark rashifal)
आज आपके रिश्ते को मजबूती मिल सकती है। यह भावनाओं को व्यक्त करने और गलतफहमी को दूर करने का समय है। आज सिर्फ अपने साथी को सुनें और दिल से फैसला लें। स्वास्थ्य के लिहाज से उत्तम है। योग या ध्यान फायदेमंद रहेगा। करियर के क्षेत्र में मिलाजुला फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इस ट्रिप से सोचने का नजरिया बदल सकता है। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है।  
आज की सलाह: किसी से बेवजह बहस में नहीं उलझें। हर हाल में नम्र रहें। भाग्य का साथ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर:20 

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (16 March ka singh rashifal)
आज आपका सूर्य प्रबल है। हर क्षेत्र में वाहवाही होगी। रिश्तों में मिठास घुलेगी। खास बात ये है कि आप अपने रिश्ते में ईमानदार से जुड़े हैं। स्वास्थ्य को सजग रहेंगे। योग का सहारा लेंगे और हेल्दी फूड एन्जॉय करेंगे। करियर में नई ऊंचाई मिल सकती है। आप मेहनती हैं और अपने शानदार विचारों से लोगो प्रभावित भी कर लेंगे। योजनाएं सफल रहेंगी। आप दिल और दिमाग से स्ट्रॉन्ग हैं। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करते। आज आप अपने इमोशन को व्यक्त कर सकते हैं। किसी रोमांटिक या फिर रोमांचक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकते है। परिवार के साथ यादगार रहेगी ये ट्रिप। 
आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें और गुस्से को हावी नहीं होने दें। आपका सौम्य व्यवहार आपको नई ऊंचाई दे सकता है। 
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर:19 

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (16 march ka kanya rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। रिश्ते में मनमुटाव है। छोटी बातों को टूल नहीं दें। बातचीत करें और सॉरी बोलकर आगे बढ़ सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकते है। तनाव को कम करने के लिए योग करें और सुबह सैर पर जरूर जाएं। करियर के क्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति समझ दिखाएं और अपनी भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करवाएं। यात्रा पर जाएं। तनाव दूर हो सकता है और रिश्ते में निकटता आ सकती है। नजरिया बदलें, सब अच्छा लगने लगेगा। 
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। चींटियों को आटा-चीनी मिलाकर डालें। भाग्य का साथ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 24 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (16 March ka tula rashifal)
आज आपके दिलो-दिमाग में बुरे ख्याल आ सकते हैं। कोई जरूरी काम अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अनबन आ सकती है। बातचीत में सौम्यता बरतें। आदत में लचीलापन लाने की जरूरत है। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी को उधार नहीं दें। वर्कप्लेस में सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा। आपको ऐसा लगेगा की कोई आपकी छबि ख़राब करने की कोशिश कर रहा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।  नियमित योग करें। घर का बना खाना ही खाएं। 
आज की सलाह- भैरो मंदिर में नारियल चढ़ाएं। शनि-राहु की शुभता मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम,  लकी नंबर: 17 

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (16 March ka vrishchik rashifal)
आज मौज मस्ती में दिन गुजरेगा। दोस्त पर भरोसा लाभ दिला सकता है। घर में किसी खास मेहमान के आने मन खुश रहेगा। अपने बौद्धिक कौशल से बॉस का दिल जीत लेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद मूड स्विंग हो सकता है, लेकिन शाम होते ही सब ठीक होगा। धन लाभ के योग हैं। डेटिंग के लिए दिन अनुकूल है। गिफ्ट मिल सकता है। वाहन धीमे चलाएं। मन की शांति के लिए शनि के मंत्रों जप करें। 
आज की सलाह- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मन की शांति के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर:18 

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (16 March ka dhanu rashifal)
आज बिजनेस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन आएगा, लेकिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। परिवार के किसी मेंबर की वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय अपने विवेक से लें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
आज की सलाह- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अटके काम में गति आएगी। 
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:30 

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (16 March ka makar rashifal)
आज रिश्ते और धन को लेकर दिन ठीक नहीं है। अलर्ट रहें।  किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। फेक कॉल अटेंड नहीं करें। डिजिटल धोखाधड़ी हो सकती है। जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करें। पत्नी से कोई बात नहीं छिपाएं। शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं।
आज की सलाह- सूर्य को अर्द्ध दें और किसी करीब को उड़द की दाल का दान करें। भाग्य का साथ मिल सकता है। 
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 35 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (16 March ka kumbh rashifal)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप हर क्षेत्र में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन लापरवाही से ये हाथ से निकल सकते हैं। ऊर्जावान रहेंगे। भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रॉपर्टी पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। 
आज की सलाह- वाणी पर कंट्रोल रखें। आपको बातें किसी दुखी कर सकती हैं। वाहन धीमे चलाएं। 
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर:26
 

मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (16 March ka meen rashifal)
आज माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों चाल आपके पक्ष में है। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलना तय है। बस, खुद को गुस्से से दूर रखें अन्यथा बनता काम रेत की तरह हाथ फिसल जाएगा। दिल से नहीं, दिमाग से काम लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं। ठंडी चीज़ें अवॉइड करें। यात्रा पर जानें का मौका मिलेगा।  बच्चों की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। 
आज की सलाह- भरों मंदिर में नारियल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मन को शांति मिलेगी।   
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 16 

5379487