Logo
Aaj ka Rashifal, 27 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 27 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (27 फरवरी 2025) को मिथुन राशि वाले समय का फायदा उठाने का प्रयास करें। लेकिन कार्य को लेकर धैर्य की जरूरत है। कर्क राशि वालों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।  दोस्त की मदद करें। कुंभ वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। 3 राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (27 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (27 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (27 february ka mesh rashifal)
आपके लिए आज कई शानदार मौके सामने आ सकते हैं। इसका लुफ्त उठाने का प्रयास करें। समय भी आपके पक्ष में रहने वाला है। अगर आप विवाहित हैं तो पत्नी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से शादी से प्रस्ताव आ सकता है। आज का दिन काफी अच्छा है।
आज की सलाह: भोलेनाथ पर जल अर्पित करें। आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 5

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (27 february ka vrishabh rashifal)
शिक्षा से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने की संभावना है। पेशेवर कार्यों में विकास की उम्मीद है। आस-पास के लोग आपकी और आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं, इससे आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि वह वही लोग हैं जो आपको आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
आज की सलाह: गऊ माता की सेवा करें। रोटी के साथ गुड़ खिलाने से आपका दिन काफी ऊर्जावान रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (27 february ka mithun rashifal)
आपके निजी जीवन में फैसला लेने के लिए अच्छा समय रहने वाला है। समय का फायदा उठाएं। आस-पास के लोग भी आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। पेशेवर कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। लेकिन कार्यों के बीच आपको धैर्य की जरूरत है। अगर आप धैर्य नहीं रखेंगे तो आपको कुछ नुकसान हो सकता है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर जल चढ़ाएं। पुराने कष्टों से छुटकारा मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 7

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (27 february ka kark rashifal)
आज आपकी दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। प्रेम जीवन में समय देने का प्रयास करें। अगर काफी दिनों से कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आज निपट जाएगी। परिवार के साथ भी संबंध बेहतर होंगे।
आज की सलाह: प्रेमी और परिवार के सदस्यों के साथ दिन बिताएं। काफी सुकून मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 5

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (27 february ka singh rashifal)
अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना दिख रही है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं लेकिन आप पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर विचार-विमर्श चलेगा। इस कार्य में आर्थिक जोखिम भी हो सकता है।
आज की सलाह: आर्थिक जोखिम भरे निर्णय लेने का विचार आएगा। ऐसे में आपको अनुभवी लोगों से सलाह जरूरी है। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 44

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (27 february ka kanya rashifal)
प्रेमी की तरफ से आपको आज कोई खास संदेश मिल सकता है। आप किसी कार्य को लेकर खुद को धन्य महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आने वाला दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। लेकिन आपको बुरी संगत से दूर रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो आप प्रतिदिन भोलेनाथ को जल चढ़ाना शुरू कर दें। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (27 february ka tula rashifal)
छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आपको पिछले प्रयासों में असफलता मिल चुकी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग आपसे मिलकर काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। दिन को सकारात्मक बनाने के लिए आपको आज धार्मिक स्थलों पर जाकर कुछ समय बिताना चाहिए।
आज की सलाह: धार्मिक स्थानों पर समय बिताएं। आपकी रुकी हुई बाधाएं दूर होंगी। 
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 32

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (27 february ka vrishchik rashifal)
आज के दिन कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने की संभाावना है। भाग्य आपका साथ देगा। जिसकी वजह से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं भी होंगी। बाधाओं से निपटने के लिए खुद को तैयार रखें। अपनी नई योजनाओं पर कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: नई योजनाओं पर कार्य करने का प्रयास करें। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। लाभ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, लकी नंबर: 52

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (27 february ka dhanu rashifal)
आज आपका दिन सामान्य दिनों की तुलना में काफी अच्छा रहेगा। अपने परिवार को कुछ समय देने का प्रयास करें। इससे रिश्ते आपके बेहतर होंगे। बाहर घूमने का प्लान बनेगा। यह यात्रा काफी दूर की भी हो सकती है। विवाहित लोगों को तो यात्रा पर जरूर जाना चाहिए।
आज की सलाह: जल है तो कल है। इसलिए जल को बचाने का प्रयास जरूरी है। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 22

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (27 february ka makar rashifal)
आज आप किसी बात को लेकर थोड़े से अपसेट हो सकते हैं। प्रयास के अनुसार रिजल्ट न मिलने से भी आप काफी चिंतित रह सकते हैं। मनोबल भी आपका आज डाउन होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचें। चिंता अपने आप दूर हो जाएगी।
आज की सलाह: चिंता करने से बचें। दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ करें। जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। 
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (27 february ka kumbh rashifal)
आज आपको अपने कार्यों को लेकर बोरिंग हो सकती है। लेकिन आपको कैसे भी करके कार्य को पूरा करने का प्रयास करना है। आपके मन में कार्य को छोड़ने का भी विचार आएगा लेकिन ऐसा जल्दबाजी में कोई भी निर्णन नहीं लेना है। शाम तक मदद मिलने की संभावना है। साथी की बात को मानें।
आज की सलाह: अपने पुराने कार्यों पर ध्यान दें। आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (27 february ka meen rashifal)
आपका आज का दिन काफी सुखद बीतेगा। कार्यों को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। दोस्तों या परिवार के साथ आज का दिन आपका बीतेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर आप किसी चीज को लेकर काफी समय से परेशान थे तो वह भी आज ठीक होने की संभावना है।
आज की सलाह: वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 12

jindal steel jindal logo
5379487