Chaitra Navratri Vastu Tips: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का पर्व विशेष और महत्वपूर्ण माना गया है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना कर लोग अपने और अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, जो भी साधक नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा और उनके निमित्त व्रत पाठ करता है, मां उसकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती है। साथ ही उसके जीवन से सभी दुखों का निवारण कर देती है।
ज्योतिष के मुताबिक, नवरात्रि के नौ दिन किये गए विशेष उपाय अथवा कार्य घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। इन उपायों से वास्तु दोषों का प्रभाव भी कम होता है। वास्तु दोषों के निवारण के लिए हर किसी को अपने घर में नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करने चाहिए। चलिए जानते है उनके बारे में-
वास्तु दोष दूर करने के लिए नवरात्रि के उपाय
(Navratri remedies to remove Vastu defects)
- - नवरात्र के दौरान घर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने से वास्तु दोषों का प्रभाव कम होता है। प्रतिमा स्थापन के दौरान ध्यान रखें कि, वह खंडित न हो। वहीं, प्रतिमा को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- - नवरात्र में अखंड ज्योत के दीपक को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इससे सभी वास्तु दोष ख़त्म होते है और जीवन में ससफलता की प्राप्ति होती हैं।
- - नवरात्र के दौरान देवी-देवताओं की आरती में घी का दीपक ही प्रज्ज्वलित करें। इसे दाहिनें हाथ की तरफ रखें। इससे वास्तु दोष कम होने लगते है।
चैत्र नवरात्र 2025 की तिथियां
(Chaitra Navratri Starting Date)
इस वर्ष 2025 में चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 30 मार्च से होने जा रहा है, जो 6 अप्रैल 2025 पर समापत होगा। नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा की विशेष कृपा के पात्र बनने के लिए हर व्यक्ति को व्रत करने चाहिए और विधिपूर्वज पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है।