Neem Karoli Baba Teaching: पुण्य दिवंगत आत्मा नीम करोली बाबा के विचार जनमानस में फैले हुए है। उत्तराखंड के नैनीताल में उनका आश्रम है, जिसे कैंची धाम के नाम से जाना जाता है। नीम करोली बाबा को 20वीं सदी का महान संत और आध्यात्मिक गुरु बताया जाता है। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और मार्क जुकरबर्ग समेत कई नामचीन हस्तियां उनके दर्शनों का लाभ ले चुकी है। ऐसे में कैंची धाम की ख्याति आज न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी हो चुकी है। नीम करोली बाबा ने अपने जीवनकाल में कई ऐसे विचार प्रस्तुत किये, जो आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे है। जानते है ऐसे ही कुछ विचारों के बारे में-
नीम करोली बाबा का ब्रह्म मुहूर्त वाला उपाय
(Neem Karoli Baba Brahma Muhurta Tips)
पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 से सुबह 5 बजे के बीच का होता है। नीम करोली बाबा कहते थे कि, ब्रह्म मुहूर्त ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे उचित समय होता है। बाबा के अनुसार, कुछ ऐसे कार्य है, यदि उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है।
नीम करोली बाबा के मुताबिक़, ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्यक्ति को अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। साथ ही ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलता है। जो व्यक्ति सुबह उठकर हथेलियों के अग्र भाग को देखता है, उसके जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है।
ज्योतिष विज्ञान में भी इस बात का उल्लेख किया जाता है कि, हथेलियों के अग्र भाग में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अग्र भाग को देखते हुए उन्हें अपनी आंखों से स्पर्श करें। यह समय सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।